होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि से राशन वितरण व्यवस्था को मिलेगा और अधिक प्रोत्साहन
 
उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि से राशन वितरण व्यवस्था को मिलेगा और अधिक प्रोत्साहन
Updated: 8/18/2026 12:21:00 AM By Reporter-

उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि से राशन वितरण व्यवस्था को मिलेगा और अधिक प्रोत्साहन
जनपद की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित हुआ लाभांश वृद्धि कार्यक्रम
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हमीरपुर। उचित दर विक्रेताओं के हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लाभांश में वृद्धि की गई है। इसी क्रम में आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को जनपद हमीरपुर की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उचित दर विक्रेताओं के लाभांश वृद्धि संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। हमीरपुर विधानसभा का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार तथा राठ विधानसभा का कार्यक्रम तहसील सभागार, राठ में संपन्न हुआ।
हमीरपुर विधानसभा के कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद एवं जिलाधिकारी अभिषेक गोयल सहित जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा विधानसभा क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं ने प्रतिभाग किया। वहीं राठ विधानसभा में कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयंती राजपूत ने की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निवास बुधौलिया, विधायक प्रतिनिधि  भारत अनुरागी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सहित पूर्ति विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं उचित दर विक्रेताओं के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। बताया गया कि उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया गया है। इस प्रकार लाभांश में ₹35 प्रति कुंतल की वृद्धि की गई है, जिससे उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम में जनपद में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवनों, उचित दर विक्रेताओं को सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के अंतर्गत ई-पॉस मशीन के माध्यम से पूर्ण एवं सही मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने, सीएससी संचालन तथा उचित दर विक्रेताओं को बिक्री हेतु अनुमन्य कुल 39 वस्तुओं की जानकारी दी गई। साथ ही आधार सीडिंग एवं आधार ऑथेंटिकेशन बायोमेट्रिक के माध्यम से शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण तथा पोर्टेबिलिटी व्यवस्था के माध्यम से जनपद हमीरपुर के लगभग 29 हजार अस्थायी रूप से निवासरत राशनकार्डधारकों द्वारा अन्य प्रदेशों,जनपदों से खाद्यान्न प्राप्त किए जाने की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शासन द्वारा लाभांश में की गई वृद्धि से उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और वे और अधिक उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्ता का खाद्यान्न समय से उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। ई-पॉस, आधार ऑथेंटिकेशन, पोर्टेबिलिटी तथा डोर-स्टेप डिलीवरी जैसी व्यवस्थाओं से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूती मिली है। उन्होंने उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वे शासन की मंशा के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराएं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से दूर रहते हुए जनसेवा की भावना से कार्य करें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उचित दर विक्रेताओं द्वारा एलईडी,टीवी के माध्यम से खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री  मनोज पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के संबोधन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि संबंधी घोषणा एवं संबोधन को सुना गया।
उचित दर विक्रेताओं ने लाभांश में वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके कार्य को प्रोत्साहन मिलेगा तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उचित दर विक्रेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नाग पंचमी के पावन अवसर पर विशाल दंगल का किया गया आयोजन
डीएम और एसपी ने चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ में विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद
जिलाधिकारी के निर्देशन में बदली प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर,
राठ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं
अनरजिस्टर्ड कीटनाशकों वाली मच्छर अगरबत्तियों पर कसा शिकंजा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :