होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  बाढ़ एवं आपदाओं से बचाव हेतु जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ
 
बाढ़ एवं आपदाओं से बचाव हेतु जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ
Updated: 8/23/2026 8:34:00 AM By Reporter-

बाढ़ एवं आपदाओं से बचाव हेतु जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में बाढ़ एवं अन्य आपदाओं सेजनसामान्य के बचाव तथाआपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट परिसर से विशेषजन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री विजय सिंह ने जन-जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अभियान के अंतर्गत जनपद के बाढ़ प्रभावित एवं बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील ग्राम पंचायतों सहित अन्य क्षेत्रों में प्रचार वाहन के माध्यम से बाढ़, वज्रपात, सर्पदंश, डूबने तथा अन्य आपदाओं से बचाव संबंधी जागरूकता संदेशों का प्रसारण पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से किया जाएगा।
जन-जागरूकता वाहन के साथ प्रशिक्षित आपदा मित्र एवं प्रशिक्षकों की भी तैनाती की गई है। आपदा मित्र गांवों की आंतरिक गलियों, प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों एवं सार्वजनिक चौपालों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे तथा आपदा की स्थिति में क्या करें–क्या न करें के संबंध में आवश्यक जानकारी देंगे। इस दौरान जागरूकता पैम्फलेट भी वितरित किए जाएंगे l अभियान के दौरान संवेदनशील ग्रामों में सार्वजनिक भवनों पर बाढ़, सर्पदंश, वज्रपात एवं डूबने से बचाव संबंधी जागरूकता बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके l जिला प्रशासन का उद्देश्य लोगों को आपदाओं के प्रति पहले से जागरूक एवं सतर्क करना तथा आपदा की स्थिति में सुरक्षित उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करना है, जिससे जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके। पूर्व तैयारी एवं जागरूकता ही आपदा से बचाव का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर जिला आपदा विशेषज्ञप्रियेश रंजन मालवीय, प्रशिक्षित आपदा मित्र  ऋषभ देव एवं वीरू तथा आपदा अनुभाग से रोहित कुमार, रोहित कुमार निषाद एवं अम्बरीष चौरसिया उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा जनसामान्य से अपील की गई है कि आपदा संबंधी चेतावनियों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा स्वयं सुरक्षित रहते हुए अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी आपदा से बचाव के प्रति जागरूक करें।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मकान की शटरिंग कार्य के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
जहरखुरानी गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार,एक को लगी गोली
‎बारिश के चलते गिरा कच्चा मकान,दंपत्ति सहित तीन मासूम दबे
‎बारिश के चलते गिरा कच्चा मकान,दंपत्ति सहित तीन मासूम दबे
रिश्वत मांगने वाले सिपाही को एसपी ने किया निलंबित, जांच सीओ को
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :