होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जहरखुरानी गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार,एक को लगी गोली
 
जहरखुरानी गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार,एक को लगी गोली
Updated: 8/23/2026 9:18:00 AM By Reporter- prince srivastav kannauj

जहरखुरानी गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार,एक को लगी गोली 
‎-मामला कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा के निकट निचली गंग नहर पटरी के पास हरई मोड़ का
‎-एसओजी/सर्विलांस/थाना इंदरगढ़ पुलिस को तिर्वा बेला मार्ग पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव 
‎हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की मुठभेड़ ज़हरखुरानी गिरोह के बदमाशों से हो गई।जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ है, जबकि दो अन्य बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया है।मामले को लेकर जिले के पुलिस कप्तान विनोद कुमार ने बताया कि, शनिवार की सुबह एसओजी/सर्विलांस और इंदरगढ़ थाना पुलिस तिर्वा बेला मार्ग पर चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान उमर्दा के निचली गंग नहर की पटरी के निकट हरई मोड़ पर बाइक सवार तीन लोगों को संदेहास्पद स्थित में पाते हुए पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया।पुलिस की घेराबंदी देखकर बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया जिससे उनकी बाइक फिसल गई और वह जमीन पर गिर पड़े। पुलिस द्वारा पीछा करते देख बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग का सिलसिला शुरू हुआ।मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश तालग्राम कन्नौज के पलरी गांव निवासी राजू बेरिया उर्फ रघुवीर के एक पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया। घायल बदमाश के दो अन्य साथी जिला कानपुर देहात के डेरापुर बहेरी उमरी निवासी बिपिन उर्फ गोलू एवं रिंकू भी आसपास तलाशी के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आ गए।बदमाशों से पूंछताँछ में पता चला कि उपरोक्त बदमाश अंतरराज्यीय जहरखुरानी गिरोह के सदस्य है। बदमाशों ने कबूला कि, दो माह पूर्व बीती 23 जून को उन्होंने औरैया जिले के बेला कस्बे से एक युवक राजकुमार (शिक्षक) को बाइक पर लिफ्ट देने के बाद रास्ते में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जहरखुरानी की घटना को अंजाम दिया था, और घटना को अंजाम देने के बाद निकारीपुर उमर्दा के पास फेंक दिया था। घटना के दौरान बदमाशों ने मोबाइल, सोने की अंगूठी,17 हजार रुपए की नकदी भी लूट ली थी। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उपरोक्त समान और नकदी के साथ  बदमाशों के पास से नशीली गोलियों के अलावा कोल्डड्रिंक्स के पैकेट,अन्य सामान भी बरामद किया है।जिले के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने उपरोक्त मामले को लेकर बताया कि, गिरफ्तार बदमाश राजू उर्फ रघुवीर बेरिया के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 20 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।इनमें राजस्थान, गाजियाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज में घटित घटनाएं भी शामिल हैं।एसपी ने बताया कि,अपने शिकार को यह जहरखुरानी गिरोह के बदमाश पहले अपने प्रभाव में लेते थे और उसके बाद अपने पास मौजूद नशीली सामग्री से उन्हें अचेतावस्था में पहुंचाकर अपने कार्य को अंजाम देते थे।
‎अपनी पहचान छिपाने के लिए ये बदमाश फर्जी आधार कर्ड का भी इस्तेमाल करते थे।इसमें राजू बेरिया के पास राजू यादव नाम का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। जिसमें उसका पता उपरोक्त तालग्राम की जगह उत्तर पूर्वी दिल्ली के मंडोली विस्तार दर्ज निकला।आधार कार्ड में फर्जी नाम और पते के सहारे ये बदमाश पुलिस को भी गुमराह कर देते थे।एसपी ने उपरोक्त बदमाशों की गिरफ्तारी को एक बेहतर सफलता बताया है।पुलिस की गोली से घायल बदमाश राजू बेरिया को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुटी थी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मकान की शटरिंग कार्य के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
‎बारिश के चलते गिरा कच्चा मकान,दंपत्ति सहित तीन मासूम दबे
‎बारिश के चलते गिरा कच्चा मकान,दंपत्ति सहित तीन मासूम दबे
रिश्वत मांगने वाले सिपाही को एसपी ने किया निलंबित, जांच सीओ को
गोरखपुर से सोने के बिस्किट लेकर जा रहे दो युवक ब्रेजा कार सहित चढ़े पुलिस के हत्थे
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :