रिश्वत मांगने वाले सिपाही को एसपी ने किया निलंबित, जांच सीओ को
-मामला कन्नौज जिले की सुरसी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कछियाना निवासी युवक से एक महिला के साथ लेनदेन के विवाद में सिपाही द्वारा रिश्वत मांगने का
-मामले का ऑडियो भी हुआ था वायरल,जांच के बाद एसपी ने की कार्यवाही
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।रिश्वतखोरी मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक का सख्त रुख सामने आया है।रिश्वतखोरी मामले में एक सिपाही को शुरुआती जांच के बाद एसपी ने निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ शिल्पा वर्मा को सौंपी गई है।बताते चलें कि ठठिया थाना क्षेत्र की चौकी सुरसी के मोहल्ला कछियाना निवासी निवासी राहुल कुशवाहा का हापुड़ की एक महिला से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।महिला ने कुछ समय पूर्व उपरोक्त चौकी में शिकायत भी दर्ज कराई थी।बताया जाती है कि चौकी के सिपाही ध्रुव यादव द्वारा मामले में राहुल को फोन किया गया और मामले को निपटाने के लिए दस हजार रुपयों की मांग भी की गई। मामले का ऑडियो भी वायरल हुआ था। पांच हजार दिए जाने और शेष पांच हजार की मांग ऑडियो में सिपाही द्वारा की जा रही थी।पीड़ित को धमकाने और जेल भेजने की बात ऑडियो में सामने आई थी।राहुल के मुताबिक,मामले का ऑडियो वायरल होने के बाद सुरसी चौकी प्रभारी उसके घर पहुंचे और धमकी दी गई। एक पत्र भी लिखवाया गया।पूरे मामले में पीड़ित राहुल का कहना है कि ऑडियो में जो आवाज है वो सिपाही ध्रुव की नहीं है।अब सवाल यह कि अगर ऑडियो में आवाज सिपाही ध्रुव की नहीं तो आखिर रिश्वत मांगने के पीछे आखिर कौन?फिलहाल पुलिस के लिए किरकिरी बने उपरोक्त मामले में एसपी विनोद कुमार ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद शुरुआती जांच में सिपाही ध्रुव को निलंबित कर दिया है।मामले की जांच सीओ सदर शिल्पा वर्मा को सौंपी गई है।