मकान की शटरिंग कार्य के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
-मामला कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के गांव नैकापुर का
-मजदूर की मौत के बाद पत्नी और 6 बच्चों के सामने जीविका का गहराया संकट
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।मकान की शटरिंग निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर एक 45 वर्षीय मजदूर युवक की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के गांव घनापुर्वा निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र रामशंकर मजदूरी करके अपनी पत्नी पिंकी और 6 बच्चों का भरण पोषण करता था। शनिवार को वीरेंद्र निकट स्थित गांव नैकापुर में एक मकान में शटरिंग का कार्य करने गया था।युवक के साथ अन्य मजदूर भी शटरिंग कार्य में लगे थे।अभी मकान में शटरिंग निर्माण कार्य का सिलसिला चल ही रहा था कि, वीरेंद्र निर्माणाधीन मकान के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तारों के करेंट की चपेट में आ गया। करेंट से वीरेंद्र मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। हादसे को देख मौके पर कार्य कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मजदूर साथी वीरेंद्र को लेकर उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मजदूर की मौत की पुष्टी कर दी। शटरिंग ठेकेदार प्रेम कुमार के मुताबिक वह परिवार के सदस्यों के साथ शटरिंग लगाने का कार्य करते हैं। गांव में मकान में निर्माण कार्य के दौरान मकान के पास से गुजरी एच टी लाइन के तार से वीरेंद्र का हांथ संपर्क में आने से हादसा हो गया।घटना की जानकारी जब वीरेंद्र की पत्नी पिंकी और बच्चों को हुई तो चीख पुकार मच गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों का वीरेंद्र की मौत पर करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।पत्नी की मौत पर बिलख रही पत्नी का यही कहना था कि अब उसका और उसके बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा,और जीविका कैसे चलेगी।मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।मामले में आगे की कार्यवाही जारी थी।पीड़ित परिवार ने शासन से मदद की गुहार लगाई है।