गोरखपुर से सोने के बिस्किट लेकर जा रहे दो युवक ब्रेजा कार सहित चढ़े पुलिस के हत्थे
-मामला कन्नौज जिले के अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर 171 कि.मी प्वाइंट पर निकवा गांव के पास का
-पुलिस के मुताबिक दस सोने के बिस्कुटों का वजन करीब 10 किलो,अनुमानित कीमत करोड़ों
रुपए की
-कार सवार युवकों में एक महराजगंज जबकि दूसरा नेपाल का,जीएसटी टीम कर रही आरोपियों से पूंछताँछ
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के रास्ते संभावित सोने की तस्करी का मामला सामने आया है।पुलिस ने दो युवकों को करोड़ों रुपए कीमत के करीब दस किलो वजन के दस बिस्कुट उनकी ब्रेजा कार में मौजूद बैग से बरामद किए हैं।जानकारी के मुताबिक,बीते शुक्रवार की देर रात सकवावा थाना प्रभारी भागमल सिंह पुलिस बल कार चालक लोकेंद्र सिंह,सिपाही योगेंद्र कुमार, मोहन दिवाकर, महिला सिपाही रितुचाह के साथ कन्नौज में कांवर ड्यूटी से वापस लौट रहे थे।पुलिस बल जैसे ही एक्सप्रेस वे के निकवा गांव के मोड़ पर एक्सप्रेस वे के अंतर्गत 171 किमी प्वाइंट पर पहुंचा,उनकी कार की सामने से आ रही ब्रेजा कार से कार सवारों की भिड़ंत हो गई।कार में दो लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद कार से बाहर निकले लोग पुलिस देख झेंप गए।पुलिस बाल द्वारा पूंछ ताँछ पर जहां कार सवार दोनों लोग कोई सही जवाब नहीं दे सके।वहीं तलाशी के दौरान कार के अंदर से काले बैग में दस सोने के बिस्किट वजन करीब दस किलो (अनुमानित कीमत करोड़ों में) बरामद हुए।पकड़े गए युवकों में एक महराजगंज जबकि दूसरा युवक नेपाल का रहने वाला बताया गया है। सोने की बरामदगी की जानकारी पुलिस द्वारा संबंधित जीएसटी अधिकारियों को दी गई।मौके पर पहुंचे जीएसटी टीम और कस्टम अधिकारी मामले में पकड़े गए उपरोक्त दोनों आरोपियों से पूंछताँछ कर रही है।मामले में सीओ सिटी शिल्पा वर्ष का कहना था कि पैसों के लालच में पकड़े गए दोनों युवक सोने का आयात निर्यात कर रहे थे। दुर्घटना के दौरान पकड़े गए हैं।प्रकरण की जांच संबंधित कस्टम डिपार्टमेंट कर रहा है।