ऊसर भूमियों में धान फसल प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर द्वारा विकास खंड मैथा के ग्राम रूदापुर में निकरा योजना की उप योजना एससीएसपी के अंतर्गत ऊसर भूमियों में धान फसल का प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने बताया कि दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को जलवायु अनुकूल उन्नत तकनीक, कीट प्रबंधन और उच्च पैदावार के उपाय सिखाना है। इसमें उन्नत उर्वरक प्रबंधन और वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई। जलवायु-सहिष्णु और अधिक पैदावार देने वाली धान की किस्मों तथा सीधी बुवाई और जल-बचत वाले धान खेती के तरीके,पोषण प्रबंधन में उर्वरकों का संतुलित उपयोग और लागत-दक्षता में सुधार तथा कीट एवं रोग नियंत्रण हेतु एकीकृत कीट प्रबंधन और शुरुआती अवस्था में रोगों की पहचान आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई इस अवसर पर गांव के 50 से अधिक कृषक महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
|