5 सितंबर को चंद्रशेखर कृषक समिति का मनाया जायेगा 42वा़ं स्थापना दिवस
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के प्रसार निदेशालय में किसानो की ओर से संचालित चंद्रशेखर कृषक समिति का 42वा स्थापना दिवस 5 सितंबर 2026 को प्रसार निदेशालय के लाल बहादुर शास्त्री कृषक सभागार में मनाया जाएगा। इसके अलावा किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खेती की नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ. वी के त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि विवि के कुलपति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। कृषक समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में कृषक समिति की स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी। उन्होंने बताया कि कृषक समिति का उद्देश्य किसानों को विश्वविद्यालय एवं अन्य कृषि संस्थानों की विकसित नवीनतम कृषि तकनीक एवं फसल प्रजातियों से रूबरू कराना है। कृषक समिति की बैठक प्रत्येक महीने की 5 तारीख को विश्वविद्यालय में होती है। जिसमें विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की ओर से व्याख्यान दिए जाते हैं। इसके साथ ही किसानों की खेती-बाड़ी संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया जाता है।
|