सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रक्षा बन्धन कार्यक्रम मनाया गया
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l नगर के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर में रक्षा बन्धन कार्यक्रम की शुरुआत संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया के नेतृत्व मे सरस्वती वन्दना से हुई। कार्यक्रम में भैया बहिनो ने बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियो के माध्यम से रक्षा बन्धन के पर्व के महत्व को अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने रक्षा बन्धन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भाई बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। उन्होने पौराणिक कथा का वृतान्त सुनाते हुए कहा कि भगवान विष्णु ने राजा बलि को पाताललोक का राज दिया था और खुद उनके द्वारपाल बन गये थे। माता लक्ष्मी उन्हे बैकुण्ठ लाना चाहती थी इसलिए उन्होने सावन पूर्णिमा के दिन राजा बलि को राखी बाॅधकर अपना भाई बनाया और भगवान विष्णु को वापस माॅग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य रमेश शुक्ल ने बोलते हुए कहा कि महाभारत काल मे जब श्रीकृष्ण की उॅगली कट गयी तब द्रोपदी ने अपनी साड़ी का पल्ला फाड़कर उनकी उॅगली पर बाॅध दिया था। इस स्नेह के बदले भगवान कृष्ण ने चीरहरण के समय द्रोपदी की लाज बचायी। और उनकी रक्षा का वचन निभाया। कक्षा षष्ठ की बहन अदिति ने प्रधानाचार्य जी को रक्षा सूत्र बाॅधा। जबकि सभी बहनो ने अपने छात्र भाईयो को रक्षा सूत्र बाॅधे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कार्यक्रम प्रमुख आचार्या श्रीमती शशि गंगोला ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्रायें मौजूद रही।
यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने दी।