होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कानपुर में यू.पी. टेक्स-2026 का रोड शो, टेक्सटाइल उद्योग में निवेश की अपार संभावनाएं
 
कानपुर में यू.पी. टेक्स-2026 का रोड शो, टेक्सटाइल उद्योग में निवेश की अपार संभावनाएं
Updated: 9/2/2026 7:30:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कानपुर में यू.पी. टेक्स-2026 का रोड शो, टेक्सटाइल उद्योग में निवेश की अपार संभावनाएं
*कानपुर को रेडीमेड होजरी और गारमेन्ट उद्योग का बड़ा हब बनाने पर जोर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में आयोजित होने वाले यू.पी. टेक्स-2026 के तहत बुधवार को होटल लैण्डमार्क, कानपुर में रोड शो का आयोजन किया गया। आगामी 08 एवं 09 सितम्बर को लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले यू.पी. टेक्स-2026 में कानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के टेक्सटाइल, गारमेन्ट और वस्त्र उद्योग से जुड़े उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित रोड शो में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के मंत्री राकेश सचान ने कहा कि कानपुर का वस्त्र उद्योग में गौरवशाली इतिहास रहा है। शहर में कुशल श्रमिक, स्थापित बाजार और टेक्सटाइल क्षेत्र का पुराना अनुभव मौजूद है। ऐसे में कानपुर में रेडीमेड होजरी एवं गारमेन्ट उद्योग को बड़े स्तर पर विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने उद्यमियों से यू.पी. टेक्स-2026 में भाग लेने और प्रदेश की निवेश अनुकूल नीतियों का लाभ उठाकर इस क्षेत्र में निवेश करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं गारमेन्टिंग पॉलिसी-2022 के तहत निवेशकों को कई महत्वपूर्ण प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। इनमें स्टाम्प ड्यूटी में 100 प्रतिशत तक छूट, 25 से 35 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान और ब्याज पर 60 प्रतिशत तक अनुदान सहित विभिन्न सुविधाएं शामिल हैं। प्रदेश सरकार का उद्देश्य टेक्सटाइल क्षेत्र में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
मंत्री ने बताया कि लखनऊ-हरदोई क्षेत्र में करीब 1000 एकड़ में पीएम मित्र पार्क विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में 05 संत कबीर टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जा रहे हैं। कानपुर में भी टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की योजना पर कार्य चल रहा है और इसके लिए भूमि उपलब्ध हो गई है। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था, सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी तथा निवेश अनुकूल नीतियों ने उत्तर प्रदेश को उद्यमियों के लिए आकर्षक निवेश गंतव्य बनाया है।
उन्होंने कहा कि वस्त्र उद्योग कृषि के बाद सबसे अधिक रोजगार देने वाले प्रमुख क्षेत्रों में शामिल है। इसलिए प्रदेश सरकार का इस क्षेत्र पर विशेष फोकस है। कानपुर से गारमेन्ट क्षेत्र में 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात हो रहा है, जो शहर की औद्योगिक क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने बंद पड़ी वस्त्र इकाइयों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी सरकार द्वारा प्रयास किए जाने की बात कही।
आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग निदेशालय के. विजयेन्द्र पाण्डियन ने कहा कि कानपुर में टेक्सटाइल एवं गारमेन्ट उद्योग के लिए मजबूत आधारभूत संरचना, कुशल मानव संसाधन और बड़ा बाजार उपलब्ध है। यू.पी. टेक्स-2026 प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को देश-विदेश के निवेशकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि निवेश अनुकूल नीतियों और सरकारी प्रोत्साहनों का लाभ उठाकर उद्यमी इस क्षेत्र में नई इकाइयां स्थापित कर सकते हैं। विभाग उद्यमियों को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त पी.सी. ठाकुर, उपायुक्त यू.वी. सिंह एवं मनोजकान्त गर्ग, सहायक आयुक्त, कानपुर अमित सिंह पाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सी.आई.आई. कानपुर जोन के चेयरमैन एवं मार्श एनर्जी एण्ड मोबिलिटी के निदेशक गौरव पिलानिया ने स्वागत भाषण दिया।
इस अवसर पर थ्रेड्स इण्डिया प्रा.लि. के उपाध्यक्ष मनीष बालानी, मीनू क्रियेशन्स एल.एल.पी. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमन पेशावरी, यूनिवर्सल यार्न्स एण्ड टेक्स प्रा.लि. के प्रबन्ध निदेशक राजीव किशोर भरतिया सहित उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सी.आई.आई. कानपुर जोन के उपाध्यक्ष एवं गोल्डी ग्रुप के निदेशक सुदीप गोयनका ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बारिश में दलदल बनी गांव की पक्की सड़क, कीचड़ व जलभराव से ग्रामीण बेहाल
जलभराव में फंसे 25 परिवारों के बचाव में उतरी एनडीआरएफ, भौती-पनका पुल बंद
जूही खुर्द में डेंगू प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित मर्दनपुरवा में शुरू कराया गया सोर्स रिडक्शन
शिव नगर-बदनी मार्ग से हटाया अतिक्रमण, जलभराव से निजात को बनेगी पुलिया
कानपुर मण्डल में सितम्बर के चौथे सप्ताह में लगेगी 95वीं पेंशन अदालत
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :