होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कानपुर मण्डल में सितम्बर के चौथे सप्ताह में लगेगी 95वीं पेंशन अदालत
 
कानपुर मण्डल में सितम्बर के चौथे सप्ताह में लगेगी 95वीं पेंशन अदालत
Updated: 9/3/2026 11:09:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कानपुर मण्डल में सितम्बर के चौथे सप्ताह में लगेगी 95वीं पेंशन अदालत
-15 सितम्बर तक पंजीकृत डाक से भेजे जा सकेंगे आवेदन पत्र
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | अपर निदेशक/संयोजक, पेंशन अदालत, कोषागार एवं पेंशन, कानपुर मण्डल, यज्ञेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के सेवानिवृत्त एवं मृत राजकीय सेवकों के सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 की 95वीं पेंशन अदालत का आयोजन सितम्बर 2026 के चौथे सप्ताह में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कानपुर मण्डल के अंतर्गत आने वाले जनपदों के ऐसे सेवानिवृत्त राजकीय सेवक अथवा मृतक सेवकों के आश्रित, जिनकी पेंशन या अन्य सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित समस्याएं लंबित हैं, वे निर्धारित प्रारूप में अपना वाद पत्र तीन प्रतियों में पंजीकृत डाक के माध्यम से अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, कलेक्ट्रेट कम्पाउंड, कानपुर मण्डल, कानपुर के पते पर प्रेषित करें। आवेदन पत्र 15 सितम्बर 2026 तक अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त प्रकरणों पर पेंशन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा। आवेदकों को अपने वाद पत्र की एक प्रति संबंधित कार्यालयाध्यक्ष अथवा विभागाध्यक्ष, जहां वे अंतिम तैनाती के समय कार्यरत थे, को भी उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। पेंशन अदालत में ऐसे प्रकरणों पर विचार नहीं किया जाएगा, जो न्यायालय अथवा शासन स्तर पर पहले से निर्णीत हों, विचाराधीन हों अथवा नीतिगत प्रकृति के हों। केवल राजकीय कार्मिकों से संबंधित प्रकरण ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन पत्र में आवेदक का नाम, पदनाम, पिता/पति का नाम, सेवानिवृत्ति से संबंधित कार्यालय का विवरण, विभागाध्यक्ष का नाम, जन्मतिथि, सेवा में प्रवेश की तिथि, सेवानिवृत्ति अथवा मृत्यु की तिथि, कार्यालयाध्यक्ष को पेंशन स्वीकृति या पुनरीक्षण हेतु दिए गए प्रार्थना पत्र की तिथि एवं साक्ष्य, कार्यालयाध्यक्ष द्वारा प्रकरण अग्रेषित किए जाने की तिथि, पेंशन स्वीकर्ता अधिकारी की आपत्तियां एवं उनके प्रत्युत्तर, अपेक्षित राहत का स्पष्ट उल्लेख, पत्र व्यवहार का पूरा पता (पिन कोड सहित) तथा संबंधित कोषागार का नाम अंकित करना अनिवार्य होगा।साथ ही आवेदक को यह घोषणा भी देनी होगी कि उसका प्रकरण न तो नीतिगत है और न ही किसी न्यायालय में विचाराधीन है। यदि कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो शपथ पत्र के साथ यह उल्लेख करना होगा कि वह न्यायालय के बाहर समझौते एवं वाद वापसी के लिए सहमत है। आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर एवं दिनांक अंकित करना भी अनिवार्य होगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बारिश में दलदल बनी गांव की पक्की सड़क, कीचड़ व जलभराव से ग्रामीण बेहाल
जलभराव में फंसे 25 परिवारों के बचाव में उतरी एनडीआरएफ, भौती-पनका पुल बंद
जूही खुर्द में डेंगू प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित मर्दनपुरवा में शुरू कराया गया सोर्स रिडक्शन
शिव नगर-बदनी मार्ग से हटाया अतिक्रमण, जलभराव से निजात को बनेगी पुलिया
मस्तिष्क और पेट के संकेतों से 7–10 दिनों में अवसाद उपचार के परिणाम का अनुमान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :