होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  मस्तिष्क और पेट के संकेतों से 7–10 दिनों में अवसाद उपचार के परिणाम का अनुमान
 
मस्तिष्क और पेट के संकेतों से 7–10 दिनों में अवसाद उपचार के परिणाम का अनुमान
Updated: 9/3/2026 11:06:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मस्तिष्क और पेट के संकेतों से 7–10 दिनों में अवसाद उपचार के परिणाम का अनुमान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर) के शोधकर्ताओं ने गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (जीएसवीएम) मेडिकल कॉलेज, कानपुर के सहयोग से एक अध्ययन में पाया है कि मस्तिष्क (ब्रेन) और पेट (गट) की विद्युत गतिविधियों के संकेतों तथा मरीज के चिकित्सीय लक्षणों के आधार पर, एंटीडिप्रेसेंट (अवसादरोधी) दवा शुरू होने के केवल 7–10 दिनों के भीतर उसके उपचार के परिणाम का अनुमान लगाया जा सकता है। यह तरीका उपचार के प्रभाव का आकलन पारंपरिक 4–6 सप्ताह की तुलना में कहीं पहले करने में मदद कर सकता है। दुनिया भर में लगभग 5 प्रतिशत वयस्क और भारत में लगभग 4.5 प्रतिशत लोग अवसाद (डिप्रेशन) से प्रभावित हैं। इनमें से आधे से ज्यादा मरीजों पर पहली एंटीडिप्रेसेंट दवा प्रभावी नहीं होती, जिसके कारण सही दवा चुनने में कई सप्ताह लग जाते हैं। ऐसे में उपचार के परिणाम का शुरुआती अनुमान लगाने की यह क्षमता अवसाद के इलाज की एक बड़ी चुनौती को कम करने में मदद कर सकती है। आईआईटी कानपुर के कॉग्निटिव साइंस विभाग की सहायक प्रोफेसर एवं इस अध्ययन की कॉरस्पॉडिंग ऑथर डॉ. प्रगति प्रियदर्शिनी बालासुब्रमणि ने कहा, "हमारे अध्ययन से पता चलता है कि उपचार के पहले सप्ताह में मस्तिष्क और पेट से प्राप्त नॉन इनवेसिव विद्युत संकेत मरीज के उपचार की प्रतिक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं। इससे उपचार को अधिक सटीक तरीके से तय करने में सहायता मिल सकती है।"आईआईटी कानपुर के कॉग्निटिव साइंस विभाग के पीएचडी शोधार्थी तथा इस अध्ययन के प्रथम लेखक अमल जूड एश्विन फ्रांसिस ने कहा, "हमने पाया कि अलग-अलग मरीजों में दिखाई देने वाले लक्षण, मस्तिष्क और पेट की अलग-अलग जैविक गतिविधियों से जुड़े होते हैं। इन जैविक अंतरों को समझने से यह पता चलता है कि एक ही दवा का असर सभी मरीजों पर समान क्यों नहीं होता। इससे प्रत्येक मरीज के लिए अधिक व्यक्तिगत उपचार रणनीति तैयार करने में मदद मिल सकती है।"रिसर्च में शोधकर्ताओं ने इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राफी (EEG) और इलेक्ट्रोगैस्ट्रोग्राफी (EGG) की सहायता से क्रमशः मस्तिष्क और पेट की विद्युत गतिविधियों का अध्ययन किया। इन संकेतों के साथ मरीजों के चिकित्सीय लक्षणों का भी विश्लेषण किया गया। शोध में पाया गया कि उपचार शुरू होने के पहले 7–10 दिनों के भीतर दर्ज किए गए ये संकेत यह पहचानने में मदद कर सकते हैं कि किन मरीजों पर एंटीडिप्रेसेंट दवा प्रभावी नहीं होगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बारिश में दलदल बनी गांव की पक्की सड़क, कीचड़ व जलभराव से ग्रामीण बेहाल
जलभराव में फंसे 25 परिवारों के बचाव में उतरी एनडीआरएफ, भौती-पनका पुल बंद
जूही खुर्द में डेंगू प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित मर्दनपुरवा में शुरू कराया गया सोर्स रिडक्शन
शिव नगर-बदनी मार्ग से हटाया अतिक्रमण, जलभराव से निजात को बनेगी पुलिया
कानपुर मण्डल में सितम्बर के चौथे सप्ताह में लगेगी 95वीं पेंशन अदालत
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :