होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 175 शिकायतें प्राप्त, 21 का मौके पर ही निस्तारण
 
सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 175 शिकायतें प्राप्त, 21 का मौके पर ही निस्तारण
Updated: 9/6/2026 9:03:00 AM By Reporter-

सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 175 शिकायतें प्राप्त, 21 का मौके पर ही निस्तारण
प्रियांशी के परिजनों को अहैतुक सहायता राशि चार लाख रुपए प्रदान की गई 
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आज जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील राठ में मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल  अजीत कुमार एवं डीआईजी राजेश एस. एवं तहसील सरीला में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक सहित अन्य तहसीलों में संबंधित अधिकारियों द्वारा जनसामान्य की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं।
आज आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनपद की चारों तहसीलों में कुल 175 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
*तहसीलवार शिकायतों का विवरण*
तहसील राठ में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।तहसील सरीला में 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।तहसील हमीरपुर में 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।इसी प्रकार तहसील मौदहा में 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
*शिकायतकर्ताओं को मौके पर मिला समाधान, किसानों एवं शिक्षकों को किया गया सम्मानित*
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों द्वारा केवल शिकायतें सुनने तक सीमित न रहते हुए पात्र प्रकरणों में मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई कराते हुए शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई।
तहसील हमीरपुर में किसानों द्वारा प्रस्तुत खतौनी सुधार संबंधी आवेदनों का निस्तारण कर संबंधित किसानों को शुद्ध खतौनियां उपलब्ध कराई गईं।
तहसील सरीला में जरूरतमंद 05 पात्र व्यक्तियों को आवासीय पट्टे प्रदान किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिकाधिक क्षेत्रफल में फसल बीमा कराने एवं योजना के प्रति किसानों को जागरूक करने में उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले 03 किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
तहसील राठ में शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिकाधिक क्षेत्रफल में फसल बीमा कराने वाले 02 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जनपद की अन्य तहसीलों में भी शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
*शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं फीडबैक पर विशेष जोर*

तहसील राठ में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता से निस्तारण के संबंध में संवाद कर उसका फीडबैक अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त फीडबैक संतोषजनक होना चाहिए और केवल औपचारिकता के लिए शिकायतों का निस्तारण न किया जाए।
तहसील सरीला में जिलाधिकारी ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से समझते हुए नियमानुसार प्रभावी समाधान उपलब्ध कराया जाए तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसका फीडबैक भी प्राप्त किया जाए।
इसके अतिरिक्त तहसील सरीला अंतर्गत ग्राम पुरैनी में  रपटा पार करते समय कुमारी प्रियांशी की मृत्यु होने के कारण उनके परिजन साधुराम पुत्र नन्नू निवासी ग्राम पुरैनी को अहैतुक सहायता के रूप में ₹400000 ( चार लाख रुपए ) की सहायता राशि प्रदान की गई l
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई एवं संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतें शासन की प्राथमिकताओं से जुड़ी होती हैं, इसलिए इनके निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारी स्वयं प्रकरणों की निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ता को वास्तविक एवं स्थायी समाधान प्राप्त हो।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, समाज कल्याण, कृषि, पंचायत, आवास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
शिक्षक दिवस के अवसर पर यूपीएमएस सैफई में मेडिकल रिसर्च जर्नल का विमोचन
आईआईटी कानपुर के प्रोफ़ेसर को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया गया सम्मानित
चंद्रशेखर कृषक समिति ने मनाया 42वां स्थापना दिवस
166वीं श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाई गई
ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग का संयुक्त चला अभियान, 120 वाहनों का चालान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :