होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  शिक्षक दिवस के अवसर पर यूपीएमएस सैफई में मेडिकल रिसर्च जर्नल का विमोचन
 
शिक्षक दिवस के अवसर पर यूपीएमएस सैफई में मेडिकल रिसर्च जर्नल का विमोचन
Updated: 9/6/2026 1:42:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

शिक्षक दिवस के अवसर पर यूपीएमएस सैफई में मेडिकल रिसर्च जर्नल का विमोचन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई।, 5 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई में चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में “Medical Science Research Frontiers” जर्नल का विमोचन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह द्वारा किया गया।
यह जर्नल उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई का आधिकारिक जर्नल है, जिसका उद्देश्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवीनतम शोध, वैज्ञानिक विचारों और अनुसंधान परिणामों को व्यापक मंच प्रदान करना है। जर्नल का प्रथम अंक Volume 1, Issue 1, September 2026 के रूप में प्रकाशित किया गया है। यह एक Peer-Reviewed एवं Open Access Journal है, जिससे शोध एवं वैज्ञानिक ज्ञान को देश-विदेश के शोधकर्ताओं तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के भीतर जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच, नैतिकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि एक शिक्षक द्वारा तैयार किया गया विद्यार्थी भविष्य में किसी मरीज के जीवन को प्रभावित करता है।
उन्होंने कहा कि “एक अच्छा शिक्षक ज्ञान देता है, एक श्रेष्ठ शिक्षक सोचने की क्षमता विकसित करता है और एक आदर्श शिक्षक अपने विद्यार्थियों के माध्यम से समाज के भविष्य को बेहतर बनाता है।” उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अध्यापन के साथ-साथ अनुसंधान और नवाचार को भी बढ़ावा दें, ताकि विश्वविद्यालय चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नए ज्ञान के सृजन का केंद्र बन सके।
कुलपति महोदय ने कहा कि “Medical Science Research Frontiers” का प्रकाशन विश्वविद्यालय में शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेगा। जर्नल में Basic Medical Sciences, Clinical Research, Public Health, Pharmacy एवं Pharmacology, Allied Health Sciences, Medical Education और Health Informatics सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों को स्थान दिया गया है।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, शोधकर्ताओं एवं संबंधित टीम को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक दिवस पर इस जर्नल का विमोचन शिक्षकों के ज्ञान, शोध और समाज के प्रति उनके योगदान को समर्पित एक सार्थक पहल है।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों एवं अधिकारियों ने इस नई शोध पत्रिका के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आईआईटी कानपुर के प्रोफ़ेसर को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया गया सम्मानित
चंद्रशेखर कृषक समिति ने मनाया 42वां स्थापना दिवस
166वीं श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाई गई
ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग का संयुक्त चला अभियान, 120 वाहनों का चालान
सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 175 शिकायतें प्राप्त, 21 का मौके पर ही निस्तारण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :