होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  चंद्रशेखर कृषक समिति ने मनाया 42वां स्थापना दिवस
 
चंद्रशेखर कृषक समिति ने मनाया 42वां स्थापना दिवस
Updated: 9/6/2026 9:38:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

चंद्रशेखर कृषक समिति ने मनाया 42वां स्थापना दिवस 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर  | सीएसए में लाल बहादुर शास्त्री कृषक सभागार में शनिवार को चंद्रशेखर कृषक समिति का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया। कृषक समिति की स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि कृषक हमारा सम्मानित अतिथि है तथा कृषकों का देश की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि किसान अब किसान ही नहीं अपितु कृषि उद्यमी बनें। जिससे वह स्वावलंबी होकर आत्मनिर्भर बन सकें। डॉ. गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने नवीनतम कृषि तकनीक एवं उन्नत बीज विकसित किए हैं। जिससे कृषि उत्पादन एवं क्षेत्रफल में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने उपस्थित किसानों से अपील की है कि रबी फसलों की बुवाई का उचित समय 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक है। उन्होंने कहा कि कृषक कृषि वैज्ञानिकों के मोबाइल, व्हाट्सएप ग्रुप या व्यक्तिगत मिलकर कृषि तकनीकी अवश्य लें।जिससे रबी फसल में अच्छा उत्पादन हो सके। कुलपति ने उपस्थित कृषक समिति के सदस्यों से कहा कि आप अन्य किसानों के लिए एक मॉडल किसान के रूप में हैं। उन्होंने नवयुवक किसानों को बीज उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की है। जिससे कि वह  स्वरोजगार स्थापित कर सकें। कुलपति डॉ गुप्ता ने किसानों से सहफसली व फूलों की खेती करने की सलाह दी। जिससे की एक फसल नष्ट होने से दूसरी फसल से लाभ मिल सके।निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रसार गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टर पी.के. राठी ने  किसानों के हित में संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर समसामयिक जानकारी किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा दी गई है। पूर्व विधायक  श्री रघुनंदन सिंह भदोरिया एवं ब्लॉक प्रमुख सरसौल डॉक्टर विजय रत्ना तोमर द्वारा भी किसानों को संबोधित किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति एवं समिति के अध्यक्ष श्री बाबू सिंह द्वारा कृषि क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाले कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें डॉ महक सिंह, डॉक्टर कौशल कुमार,डॉक्टर अखिलेश मिश्रा, डॉ रामजी गुप्ता, डॉक्टर पीके राठी, डॉक्टर उमानाथ शुक्ला, डॉक्टर विनीता सिंह, डॉक्टर भूपेंद्र कुमार सिंह, डॉ विनोद प्रकाश, डॉक्टर खलील खान, डॉक्टर उमेश चंद्र उत्तम,डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर रामसूरत वर्मा एवं डॉक्टर निमिषा अवस्थी सहित 15 वैज्ञानिक सम्मानित किए गए। प्रगतिशील कृषक द्वारा उनकी कृषि क्षेत्र में किए गए नवाचार के लिए  अनिल यादव इटावा, समर सिंह भदोरिया सरसौल, जगदीश सिंह उन्नाव, कमल किशोर शिवराजपुर, राजेश त्रिपाठी कानपुर देहात एवं फूल सिंह कानपुर देहात सहित 15 किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गय। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद डॉ वी के कनौजिया ने दिया। इस अवसर पर विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रभारी, वैज्ञानिक एवं प्रगतिशील किसानों सहित कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग के विभागीय अधिकारी एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
शिक्षक दिवस के अवसर पर यूपीएमएस सैफई में मेडिकल रिसर्च जर्नल का विमोचन
आईआईटी कानपुर के प्रोफ़ेसर को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया गया सम्मानित
166वीं श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाई गई
ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग का संयुक्त चला अभियान, 120 वाहनों का चालान
सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 175 शिकायतें प्राप्त, 21 का मौके पर ही निस्तारण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :