होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  डीएम ने सुमेरपुर की गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण
 
डीएम ने सुमेरपुर की गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण
Updated: 9/10/2026 11:50:00 PM By Reporter-

डीएम ने सुमेरपुर की गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण
-मानकविहीन गौशालाओं को बंद कर गौवंशों को बेहतर आश्रय स्थलों में किया जाएगा शिफ्ट
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जिलाधिकारी  अभिषेक गोयल ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ विकासखंड सुमेरपुर अंतर्गत संचालित गौ आश्रय स्थल स्वासा बुजुर्ग एवं छानी बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशालाओं में जलभराव की स्थिति, गौवंशों के लिए चारा-भूसा, चरही, पेयजल, बाउंड्री वॉल, वृक्षारोपण, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
छानी बुजुर्ग गौशाला में लगभग 116 गौवंश पाए जाने पर जिलाधिकारी ने इसकी क्षमता बढ़ाते हुए गौवंशों की संख्या 200 से अधिक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में पर्याप्त स्थान एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अन्य स्थानों से भी गौवंशों को यहां शिफ्ट किया जाए। साथ ही प्रत्येक गौवंश की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि गौवंशों की पहचान एवं अभिलेखों का समुचित रखरखाव हो सके।
जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद की सभी गौशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। जिन गौशालाओं में पर्याप्त एवं बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं, वहां क्षमता के अनुरूप अधिक से अधिक गौवंशों को रखा जाए। वहीं, जिन गौशालाओं में निर्धारित मानकों के अनुरूप मूलभूत व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं हैं और जिनमें सुधार की पर्याप्त संभावना नहीं है, ऐसी गौशालाओं को बंद कर वहां के गौवंशों को बेहतर व्यवस्थाओं वाले आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान चरही, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को सभी आवश्यक कमियों का निस्तारण कर सुदृढ़ एवं व्यावहारिक प्रस्ताव तैयार करने को कहा, ताकि गौशालाओं में गौवंशों के लिए पर्याप्त चारा, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध रह सकें।
जिलाधिकारी ने गौशालाओं में रखे गए अभिलेखों एवं रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कुल गौवंशों की संख्या, मृत पशुओं का विवरण, सहभागिता योजना के अंतर्गत दिए गए गौवंशों की स्थिति तथा मृत गौवंशों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मृत गौवंशों का निस्तारण निर्धारित मानकों एवं नियमानुसार उचित स्थान पर ही सुनिश्चित किया जाए तथा अभिलेखों में सभी विवरण अद्यतन रखा जाए।
उन्होंने गौशालाओं में तैनात केयरटेकरों को निर्देशित किया कि गौवंशों की समुचित देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पशुओं को समय से पर्याप्त भोजन एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में विधि-विधान से गौ-पूजन कर गौवंशों को माल्यार्पण किया तथा उन्हें गुड़ एवं केला खिलाया। उन्होंने छानी बुजुर्ग गौशाला में बेहतर एवं संतोषजनक व्यवस्थाएं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की तथा इसी प्रकार की व्यवस्थाएं अन्य गौ आश्रय स्थलों में भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गौ आश्रय स्थलों में गौवंशों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, चारा-पानी एवं स्वच्छता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं की व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करते हुए कमियों को समयबद्ध ढंग से दूर किया जाए, ताकि गौवंशों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर आश्रय उपलब्ध कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान सीवीओ डॉ भूपेंद्र सिंह, बीडीओ सुमेरपुर श्वेता त्रिपाठी, सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
भाजपा वर्तमान अध्यक्ष व सपा पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत के बीच वाद विवाद
हमीरपुर में झोलाछापों पर स्वास्थ्य विभाग का हंटर, राठ में 2 अवैध क्लीनिक सीज,13 को नोटिस
हरसुंडी गांव में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबा पशुओं की खाद सामग्री और भूसा
पीएलवी गणेश सिंह ने मध्यस्थता एवं लोक अदालत के लाभों के संबंध में दी जानकारी
दो साल में 509 कृषक परिवारों को 23.84 करोड़ की राहत
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :