भाजपा वर्तमान अध्यक्ष व सपा पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत के बीच वाद विवाद
-दोनों के बीच हाथापाई और मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l कस्बा कुरारा के वार्ड नौ में पानी निकास की व्यवस्था के लिए निरीक्षण
करने गई चेयरमैन व पूर्व चेयरमैन के बीच वाद विवाद होने पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। तथा मारपीट हुई। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया तथा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। तब पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्ष को थाने ले गई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। कस्बा के बस स्टैंड के समीप वार्ड नौ में पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि का
मकान है। इनके मकान के आगे से जल निकासी के लिए नाली बनी हुई है। बुधवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने दीवार के आगे बनी नौ इंच की पट्टी को जे सी बी मशीन से तोड़ दिया था। जिसको इन्होंने दोबारा बना लिया था। गुरुवार को साढ़े ग्यारह बजे मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर नगर पंचायत चेयरमैन आशारानी कबीर वहां पर निरीक्षण के लिए गई थी। जल निकासी की व्यवस्था के लिए पट्टी को तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन लेकर गई थी वहीं पर दोनों के बीच विवाद हो गया तथा हाथापाई हो गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना मिलने पर दोनों को पुलिस थाने ले गई। तथा मामला शांत हुआ। चेयरमैन आशारानी कबीर ने माया बाल्मीकि व चार अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमला करने की तहरीर थाने में दी है। वहीं माया बाल्मीकि ने चेयरमैन आशारानी सहित नगर पंचायत के जे ई व कर्मचारियों इनके साथ में मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में चेयरमैन आशारानी कबीर ने बताया कि वार्ड नौ में पानी
निकासी के लिए निरीक्षण करने के दौरान पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि ने मुझ पर हमला कर दिया तथा पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि ने बताया कि चेयरमैन आशारानी कबीर ने मेरे मकान को क्षति पहुंचाई है। यह चुनाव के बाद से ही हमसे रंजिश मानती है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।