हरसुंडी गांव में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबा पशुओं की खाद सामग्री और भूसा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सरीला,हमीरपुर l सरीला क्षेत्र के हरसुंडी गांव में गुरुवार को महेश पुत्र जसपाल का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से आसपास हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। बताया गया कि मकान में जानवरों के लिए भूसा रखा हुआ था। मकान के अचानक गिरने से पूरा भूसा मलबे के नीचे दब गया और बर्बाद हो गया। इससे पशुपालक को नुकसान उठाना पड़ा है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने मलबा हटाने में मदद की। ग्रामीणों के मुताबिक मकान काफी समय से जर्जर हालत में था। अचानक भरभराकर गिरने के कारण मकान का सामान भी मलबे में दब गया। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
मकान गिरने से महेश के सामने अब पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।