हमीरपुर में झोलाछापों पर स्वास्थ्य विभाग का हंटर, राठ में 2 अवैध क्लीनिक सीज,13 को नोटिस
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर- जनपद में अवैध क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैबों पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को सघन अभियान के निर्देश दिए थे। राठ में 2 क्लीनिक सीज,नोडल टीमों ने राठ, सुमेरपुर, मौदहा, कुरारा और मुस्करा में औचक छापेमारी की। राठ में पहले नोटिस के बावजूद बिना पंजीकरण चल रहे 2 अवैध क्लीनिकों को सीज कर दिया गया। साथ ही 2 पैथोलॉजी लैब और 2 क्लीनिकों को चेतावनी दी गई। कुरारा में 5 और मौदहा में 6 अपंजीकृत क्लीनिक,लैब संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। अल्ट्रासाउंड केंद्रों को कारण बताओ नोटिस PCPNDT एक्ट के तहत राठ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच में रिकॉर्ड और मानकों में कमी मिलने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि अधिकृत डॉक्टर के बिना अल्ट्रासाउंड सेंटर चलता मिला तो पंजीकरण निरस्त कर कानूनी कार्रवाई होगी। अब रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य,CMO ने सभी निजी क्लीनिक, नर्सिंग होम और लैबों को OPD फीस, बेड चार्ज, ऑपरेशन, प्रसव, ICU, जांचों के रेट का बोर्ड मुख्य गेट और बिलिंग काउंटर पर लगाना अनिवार्य किया है। मानक पूरे न करने वालों पर अभियान जारी रहेगा।