हाफले ने कानपुर में नए डिज़ाइन स्टूडियो के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी बढ़ाई
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | इंटीरियर सॉल्यूशंस के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी हाफले ने कानपुर में नए हाफले डिज़ाइन स्टूडियो के शुभारंभ के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। डिप्टी का पड़ाव स्थित यह नया स्टूडियो, देश के तेजी से उभरते टियर-2 शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाने की हाफले की रणनीति का हिस्सा है। इसके माध्यम से क्षेत्र के घर मालिकों, आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिजाइनर्स को प्रीमियम इंटीरियर सॉल्यूशंस की विस्तृत रेंज उनके शहर में ही उपलब्ध कराई जा रही है। लगभग 1,800 वर्ग फीट में फैला यह डिज़ाइन स्टूडियो ग्राहकों को एक शानदार अनुभव प्रदान करता है, जहां वे फंक्शनल डिस्प्ले और वास्तविक उपयोग के उदाहरणों के माध्यम से हाफले के विभिन्न सॉल्यूशंस को करीब से देख और समझ सकते हैं। स्टूडियो में आर्किटेक्चरल हार्डवेयर, स्लाइडिंग सॉल्यूशंस, प्रीमियम अप्लायंसेज,बाथरूम एक्सेसरीज़, किचन सॉल्यूशंस, डिजिटल लॉक्स, ग्लास फिटिंग्स, वार्डरोब सॉल्यूशंस, सरफेसेज़ औरलाइटिंग सहित उत्पादों की बड़ी रेंज प्रदर्शित की गई है कानपुर में बदलती जीवनशैली और आधुनिक घरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टूडियो को इस तरह तैयार किया गया है कि ग्राहक स्पेस का सही इस्तेमाल, प्रीमियम होम अपग्रेड्स और स्मार्ट लिविंग से जुड़े समाधान आसानी से समझ सकें। सिंक और फॉसेट्स सहित विभिन्न फंक्शनल डिस्प्ले ग्राहकों और डिजाइन प्रोफेशनल्स को उत्पादों का वास्तविक उपयोग और उनकी कार्यक्षमता प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने का अवसर प्रदान करते हैं। हाफले इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, निलेश दवे ने कहा, "टियर-2 मार्केट में हाफले की बढ़ती मौजूदगी में कानपुर एक अहम कड़ी है।
|