होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान
 
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान
Updated: 9/18/2026 10:30:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान
-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
 -सीडीओ अभिनव जे. जैन ने भी किया रक्तदान |हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद में वृहद स्तर पर रक्तदान अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कुल 23 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 452 व्यक्तियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान अभियान में जनप्रतिनिधियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। शहर के प्रमुख सरकारी एवं निजी अस्पतालों और ब्लड बैंकों के साथ ही घाटमपुर, सरसौल और बिल्हौर में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाए गए। कुल 452 व्यक्तियों ने 452 यूनिट(प्रत्येक ने एक यूनिट) स्वैच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक है और स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजैनी गोविंद नगर, 28 एच-ब्लॉक किदवई नगर, मान्यवर कांशीराम चिकित्सालय, आईएमए इन हाउस, रॉयल पैराडाइज सीसामऊ, यूएचएम चिकित्सालय, जीएसवीएम ब्लड बैंक, एलपीएस कार्डियोलॉजी ब्लड बैंक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर, सरसौल एवं बिल्हौर में रक्तदान शिविर लगाए गए।इसके अतिरिक्त कृष्णा हॉस्पिटल, नेशनल ब्लड बैंक, रामा मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक, रीजेंसी हॉस्पिटल, मायांजलि चैरिटेबल ब्लड बैंक, श्याम बिहारी चैरिटेबल ब्लड बैंक, जीवन धारा चैरिटेबल ब्लड बैंक, मानस चैरिटेबल ब्लड सेंटर, डी-स्टेयर चैरिटेबल ब्लड सेंटर, रीवा हेल्थ केयर, मंगला चैरिटेबल ब्लड सेंटर तथा स्नेह चैरिटेबल ब्लड सेंटर में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।अभियान में विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी और सरोज कुरील, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी तथा विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के निदेशक, प्राचार्य एवं चिकित्सकों ने भी अभियान में सहभागिता की।उर्सला में मरीजों से मिले डीएम-सीडीओ, फल वितरित किए, सीडीओ ने किया रक्तदान सेवा संकल्प माह के शुभारंभ के क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने ऐतिहासिक उर्सला अस्पताल के आयुष्मान वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ फल वितरित किए। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में सीडीओ अभिनव जे जैन ने रक्तदान भी किया। जिलाधिकारी ने कहा कि उर्सला अस्पताल कानपुर नगर की ऐतिहासिक स्वास्थ्य संस्थाओं में से एक है और इसकी स्थापना को लगभग 90 वर्ष हो चुके हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
फसल अवशेष प्रबंधन पर पाँच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का समापन
गंगा टास्क फोर्स ने एनसीसी कैडेट्स के साथ चलाया जागरूकता अभियान
विवि में गूंजे हनुमान अंश के गायक सुनील लोधी के भजन
हाफले ने कानपुर में नए डिज़ाइन स्टूडियो के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी बढ़ाई
भारत में लॉन्च हुई नई बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज़ रेंज
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :