गंगा टास्क फोर्स ने एनसीसी कैडेट्स के साथ चलाया जागरूकता अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | विश्व जल निगरानी दिवस के अवसर पर गंगा टास्क फोर्स की ओर से 103 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स के साथ संयुक्त रूप से जल संरक्षण एवं जल स्रोतों की स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल पी के वर्मा के दिशा निर्देश पर गंगा स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, घाटों की गश्त, जन जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है।कार्यक्रम में गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार रणवीर सिंह ने उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को जल के महत्व, स्वच्छ जल की आवश्यकता तथा जल स्रोlतों की नियमित निगरानी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी गुणवत्ता एवं उपलब्धता को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। पानी की बर्बादी रोकने, नदियों एवं जल स्रोतों में कूड़ा-कचरा न डालने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा वर्षा जल का संचय करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में गंगा टास्क फोर्स के जवानों और एनसीसी कैडेट्स ने मिलकर वृक्षारोपण किया और जल बचाने जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और आने वाले पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल सुनिश्चित करने और गंगा में प्रदूषण ना फैलाने का संकल्प लिया।
|