विवि में गूंजे हनुमान अंश के गायक सुनील लोधी के भजन
- कुलपति ने सुनील को 21 हजार रूपये का दिया सम्मान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सभागार में शुक्रवार को हनुमान अंश फिल्म के लोकगायक सुनील लोधी की संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुनील लोधी ने भजनों की प्रस्तुतियों से सभागार तालियों और जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक एवं वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। संस्कृतिक प्रस्तुति मे मंच पर पहुंचे सुनील लोधी ने अपनी आवाज में भजनों की प्रस्तुति शुरू की। उन्होंने शुरुआत “मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया दारी दई, “संकट के कटईया हनुमान” सहित विभिन्न भजनों के साथ सभागार में मौजूद विद्यार्थियों और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति, संगीत और लोक संस्कृति का ऐसा संगम देखने को मिला, जिससे सभागार में उपस्थित लोग भक्तिभाव बंधे नजर आये ।कुलपति ने कहा कि प्रतिभा भले ही कितनी भी विपरीत परिस्थितियों में हो, उसे सामने आने से कोई नहीं रोक सकता। कुलपति ने सुनील लोधी को 21 हजार रुपये की धनराशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर सुनील लोधी के मामा रोहित साहू, कुलसचिव राकेश मिश्रा, सहायक कुलसचिव प्रमोद मिश्रा, सरस कपूर, डीएसडब्लू प्रो अंशु यादव, चीफ प्रॉक्टर प्रो शशिकांत मिश्रा, डॉ शिवांशु सचान विवि के मीडिया प्रभारी डॉ दिवाकर अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।