बुढ़वा मंगल पर पनकी धाम में भीड़ को देखते यातायात डायवर्जन जारी हूआ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बुढ़वा मंगल पर्व के दृष्टिगत थाना पनकी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ व यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार रात 11 बजे से मंगलवार कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था रहेगी।कल्याणपुर की ओर से आने वाले समस्त वाहन आवास विकास नहर पनकी से आगे शताब्दी द्वार/पनकी मन्दिर की ओर नहीं जा सकेगा, ऐसे समस्त वाहन आवास विकास नहर पनकी से अर्मापुर नहर तिराहा अथवा एमआईजी तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे। पनकी रोड चौकी थाना कल्याणपुर से आने वाले समस्त वाहन पनकी नहर की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे समस्त वाहन डबल पुलिया विजय नगर होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। भाटिया तिराहा से आने वाले समस्त वाहन पनकी मन्दिर की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे समस्त वाहन अर्मापुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। नारायना कॉलेज चौराहा से आने वाले समस्त वाहन शताब्दी द्वार तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे समस्त वाहन गंगागंज क्रासिंग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। पनकी पडाव गंगागंज क्रासिंग से आने वाले समस्त वाहन पनकी मन्दिर की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन भाटिया पुल, एमआईजी तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। भौती बाईपास चौराहा से विजय नगर चौराहा की ओर एवं विजय नगर चौराहा से भौती बाईपास चौराहा की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे, ऐसे समस्त वाहन भौती बाईपास से एल०एम०एल चौराहा होते हुए दादा नगर, विजय नगर चौराहा मार्ग का प्रयोग कर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।वहीं, अन्य जनपदों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था रहेगी। कानपुर देहात से थाना सचेण्डी भौंती वाईपास चौराहा होते हुये पनकी मन्दिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु भौती चौराहा से आगे पनकी पड़ाव गंगागंज क्रॉसिंग से बांये मन्दिर तक पहुंचेंगे एवं ऐसे वाहनों के लिये पार्किंग स्थल स्टेशन रोड़ तिराहा से पूर्व गंगागंज मार्ग के दोंनों ओर एवं इस मार्ग से अन्य विभिन्न लिंक मार्गों पर उपलब्ध करायी गयी है। जनपद हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव आदि जनपदों की ओर से आने वाले श्रद्धालु जो घण्टापर चौराहा, रामादेवी चौराहा, नौबस्ता चौराहा, विजयनगर चौराहा होते हुये पनकी मन्दिर की ओर आयेंगे, ऐसे समस्त वाहन भाटिया तिराहा से दाँहिने मन्दिर तक एवं स्टेशन रोड़ होते हुये मन्दिर परिसर तक पहुँचेंगे। जो वाहन भाटिया तिराहे से मन्दिर की ओर जायेंगे वह अपना वाहन एमआईजी तिराहा के अंदर और पनकी थाना मार्ग के दोनों तरफ अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे।कन्नौज, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद की ओर से कल्याणपुर होते हुये जो श्रद्धालु पनकी मन्दिर जायेंगे, ऐसे वाहन कल्याणपुर से आवास विकास नहर पनकी होते हुये एमआईजी रोड़ एवं सब्जीमण्डी तिराहा पर स्थित रामलीला मैदान में अपने वाहन खड़े कर पनकी मन्दिर की ओर जा सकेंगे। कानपुर देहात शिवली रसूलाबाद मार्ग से जवाहरपुरम शताब्दी नगर रतनपुर होते हुये मन्दिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को नारायना कॉलेज चौराहे से आगे शताब्दी नगर रोड़ तिराहे तक सड़क के दोंनो ओर अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। सभी नागरिकों से अपील की, कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक पालन करें।
|