ऑटोमैटिक एस सीएनजी स्विफ्ट डिजायर और बलेनो पेश की
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (मारुति सुज़ुकी), स्वच्छ और हरित मोबिलिटी की अग्रणी कंपनी, ने लोकप्रिय स्विफ्ट, डिजायर और बलेनो के ऑटोमैटिक एस-सीएनजी मॉडल पेश करते हुए ‘ऑटो ग्रीन मिशन’ की शुरुआत की है। इनमें से डिजायर ऑटोमैटिक एस-सीएनजी 36.47 किमी/किग्रा की ईंधन दक्षता के साथ अब भारत की सबसे अधिक ईंधन-कुशल सेडान बन गई है।मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में मार्केटिंग एंड सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, पार्थो बनर्जी ने नई ऑटोमैटिक एस-सीएनजी रेंज पेश करते हुए कहा, "मारुति सुजुकी ने हमेशा अपने ग्राहकों की बात सुनी है। भारत के शहर तेज़ी से बढ़ रहे हैं, और नई पीढ़ी के ग्राहक चाहते हैं कि उन्हें ऑटोमैटिक कार की सुविधा मिले, लेकिन ट्रैफिक में माइलेज और परफॉर्मेंस से समझौता न करना पड़े। ऑटो ग्रीन मिशन के तहत, हमारी नई ऑटोमैटिक एस-सीएनजी रेंज आज के ऐसे ही ग्राहकों के लिए बनी है, जो दोनों चीज़ें एक साथ चाहते हैं। स्विफ्ट, डिजायर और बलेनो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल हैं। ऑटोमैटिक एस-सीएनजी मॉडल की एंट्री से ग्राहकों की खुशी और बढ़ेगी, और ये पहले से लोकप्रिय कारें अब और भी दिल जीतेंगी।उन्होंने आगे कहा, “हमारे एस-सीएनजी वाहनों की रेंज को ग्राहकों से अभूतपूर्व मांग मिल रही है।
|