पर्यावरण संरक्षण को लेकर नाना राव घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश
-गंगा टास्क फोर्स ने चलाया स्वच्छता का विशेष अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । विश्व राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के अवसर पर गंगा टास्क फोर्स की ओर से नाना राव घाट पर विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में कैंटोनमेंट बोर्ड जूनियर हाई स्कूल, बीआई बाजार लाल कुर्ती के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर गंगा स्वच्छता अभियान पौधारोपण घाटों की गश्त एवं जन जागरूकता अभियान निरंतर कर रही हैआज गंगा टास्क फोर्स के सुबेदार रणबीर सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने स्थानीय लोगों एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर नानाराव घाट परिसर की साफ-सफाई करवा कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों को गंगा नदी को प्रदूषण से बचाने, घाटों पर कूड़ा न डालने तथा जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।सुबेदार रणबीर सिंह ने कहा कि गंगा की स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। अभियान के माध्यम से स्वच्छ गंगा-निर्मल गंगा-स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ राष्ट्र के संकेत के साथ विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को जनजागरूकता की दिशा में विशेष रूप से प्रभावी बनाया।