होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  घाटमपुर राजकीय पॉलिटेक्निक में 7.06 करोड़ से बन रहा टाटा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस
 
घाटमपुर राजकीय पॉलिटेक्निक में 7.06 करोड़ से बन रहा टाटा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस
Updated: 9/20/2026 7:17:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

घाटमपुर राजकीय पॉलिटेक्निक में 7.06 करोड़ से बन रहा टाटा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस
- छात्रों को मिलेंगे बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण और स्किल डेवलपमेंट के अवसर
 - मौके पर बंद मिला निर्माण कार्य, डीएम ने जताई नाराजगी; अधिशासी अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | घाटमपुर राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों को आधुनिक उद्योगों की जरूरत के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण और स्किल डेवलपमेंट के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 7.06 करोड़ रुपये की लागत से टाटा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्माणाधीन सेंटर का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मौके पर निर्माण कार्य बंद मिलने और मजदूरों की संख्या कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।आवास विकास परिषद द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में जी+2 भवन के रूप में टाटा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना का निर्माण कार्य 5 जून 2026 को शुरू हुआ था और इसे मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वर्तमान में करीब 23 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। टाटा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के विकसित होने से पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को परंपरागत कक्षाओं के साथ नई औद्योगिक तकनीकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। ऐसे सेंटरों के लिए प्रस्तावित एडवांस स्किल पाठ्यक्रमों में एडवांस ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन एवं रोबोटिक्स, प्रोडक्ट डिजाइन, क्वालिटी कंट्रोल तथा एआई एवं मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीकें शामिल हैं। इससे विद्यार्थियों को उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक कौशल विकसित करने और रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार होने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति की जानकारी ली। मौके पर निर्माण गतिविधियां बंद मिलने तथा परियोजना प्रगति रजिस्टर में पर्याप्त संख्या में मजदूर नहीं पाए जाने पर उन्होंने आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने पूछा कि निर्माण स्थल पर मजदूरों की संख्या कम क्यों है और निरीक्षण के समय निर्माण कार्य बंद क्यों मिला जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परियोजना पर तत्काल पर्याप्त संख्या में मजदूर लगाए जाएं और कार्य की गति बढ़ाई जाए। निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए इसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाए, ताकि सेंटर का लाभ विद्यार्थियों को समय से मिल सके। निरीक्षण के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक घाटमपुर के प्राचार्य कुलदीप सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
37वीं वाहिनी पीएसी में 32.58 करोड़ से बन रहे 108 आवास, डीएम ने किया निरीक्षण
सीएम ग्रिड के कार्यों को लेकर नगर आयुक्त ने अधिकारियों की लगाई क्लास
पर्यावरण संरक्षण को लेकर नाना राव घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश
ऑटोमैटिक एस सीएनजी स्विफ्ट डिजायर और बलेनो पेश की
बुढ़वा मंगल पर पनकी धाम में भीड़ को देखते यातायात डायवर्जन जारी हूआ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :