नगर पुलिस द्वारा पास्को एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग की धारा 137(2)/64(2)(M) बीएनएस व 5(L)/6 पास्को एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनिल पुत्र छोटू वर्मा निवासी गलौली, थाना जसपुरा, जनपद बांदा को हनुमान मंदिर बेतवा पुल के पास कोतवाली नगर हमीरपुर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 वीरेन्द्र शुक्ला,का0 शिवम तिवारी ,का0 इन्द्रजीत आदि शामिल रहे l