समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सेवा का लाभ: रामकिशोर साहू
-सेवा से समर्पण, समर्पण से सशक्त भारत के संकल्प के साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ, हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज राठ स्थित श्यामला रिसॉर्ट में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामकिशोर साहू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक अवश्य पहुंचें और जरूरतमंदों की सेवा एवं सहायता के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना के साथ जन-जन तक पहुंचकर अभियान के उद्देश्यों को साकार करना है।
उन्होंने बताया कि "सेवा से समर्पण, समर्पण से सशक्त भारत" के ध्येय वाक्य के साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहीं जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन तथा उनके सार्वजनिक जीवन और कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।
बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद मुखिया क्षेत्रीय मंत्री मंजीत सिंह क्षेत्रीय प्रवासी अखिलेश नाथ दीक्षित विधायक मनीषा अनुरागी जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया बृजकिशोर अम्ब्रेश कुमारी गुप्ता एवं पार्टी पदाधिकारियों महामंत्री उपाध्यक्ष मंत्री आई टी मीडिया मोर्चा तथा ब्लाकप्रमुख चेयरमैन उपस्थित रहे