विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में 37वाॅ प्रान्तीय खेलकूद समारोह का समापन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज के तत्वाधान में आज राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम हमीरपुर में 37वें प्रान्तीय खेलकूद समारोह का समापन सम्पन्न हुआ। समारोह के विशिष्ट अतिथि अयोध्या प्रसाद मिश्र प्रदेश निरीक्षक कानपुर प्रान्त ने बोलते हुए कहा कि जीवन मे कुछ करने के लिए हम स्वानुशासन का पालन करते हुए अपना पथ प्रशस्त कर सकते हैं। आगे आपको प्रतिस्पर्धी मजबूत मिलेगे अतः अभी से मेहनत करके भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रान्त का गौरव बढ़ाये। जैसा कि आप जानते है कि हमारी संस्कृति मानवतावादी संस्कृति की पक्षधर रही है। अगर आपको सफलता प्राप्त करनी है तो उसके लिए पहले से लक्ष्य तय करे। तथा अपने गुरुओ का सम्मान करे और शिक्षा को अपने लिए पढ़े नौकरी के लिए नही। कार्यक्रम की शुरुआत संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया के नेतृत्व में घोष के साथ अतिथि आगमन व माॅ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथि परिचय एवं स्वागत मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने कराया। वृत्तकथन राकेश बधवार ने किया। आलओवर चैम्पियन मे कन्नौज 212 अंक लाकर प्रथम, झांसी 129 द्वितीय तथा फतेहपुर 123 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। तथा व्यक्तिगत चैम्पियन मे क्रमशः शिशु वर्ग मे प्रथम स्थान शानवी कानपुर बाल वर्ग मे बहिन आरुषि हमीरपुर प्रथम किशोर वर्ग मे भैया,बहिन मयंक सिंह फतेहपुर, नैन्शी झांसी प्रथम तरुण वर्ग मे भैया रोहित कन्नौज रहे। गीत प्रतियाोगिता मे बांदा प्रथम कानपुर द्वितीय फतेहपुर तृतीय स्थान पर रहे। सरस्वती वन्दना मे झांसी प्रथम कन्नौज द्वितीय बांदा तृतीय स्थान पर रहे। उक्त सभी चैम्पियनो को क्रमशः मुख्य अतिथि, प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र व संयोजक तथा सम्भाग निरीक्षक शिवकरन के द्वारा खिलाड़ियो को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। तदोपरान्त भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रान्त के उपाध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रबन्धक रामकरण सिंह के द्वारा कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी। समापन मंत्र का वाचन आचार्य रामप्रकाश अवस्थी ने किया। कानपुर प्रान्त के प्रदेश निरीक्षक द्वारा झांसी संकुल को ध्वज प्रदान किया गया। तथा ध्वज प्राप्तकर्ता अमित दीक्षित बिन्दकी, प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा स्वीकरोक्ति प्रदान की गयी। इस अवसर पर गणमान्य अतिथि के रुप मे लक्ष्मीकान्त पुरवार, रामबाबू गुप्ता, चन्द्रशेखर सचान एवं मेहेश सिंह चैहान (प्रान्तीय खेल पर्यवेक्षक) प्रधानाचार्य जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज कुरारा व नगर के गणमान्य व्यक्ति व कानपुर प्रान्त के खेल प्रशिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे। परिणाम तैयार करने मे सहयोग विद्यालय के शारीरिक आचार्य अमर सिंह व सहप्रान्त खेल प्रमुख प्रभाकर त्रिपाठी व जनक किशोर दुबे और सन्तोष कुमार चिरगाॅव, लक्ष्मीकान्त बाजपेई मऊरानीपुर, जितेन्द्र त्रिपाठी कन्नौज(प्रान्तीय खेल कार्यालय) ने किया। अध्यक्षीय आशीर्वचन रघुराज सिंह अवकाश प्राप्त अध्यापक ने बोलते हुए कहा कि पूरे देश और दुनिया मे भारतीय संस्कृति परम्परा को जीवन्त रखने मे विद्या भारती का बहुत बड़ा योगदान है। आभार ज्ञापन सम्भाग निरीक्षक शिवकरन ने किया। अन्त मे वन्दे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने दी।