सनातनी गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | श्रीसिद्धिविनायक गणेश परिवार समिति कानपुर नगर के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के सुविख्यात श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर पंडाल घंटाघर के भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के कानपुर लखनऊ बनारस गोरखपुर अयोध्या बाराबंकी कन्नौज उन्नाव में अपनी प्रखर कार्य शैली से आम जनमानस का दिल जीतने वाले संजीव दीक्षित को स्मृति प्रतीक चिन्ह पवित्र दुपट्टा शाल फूलमाला पहनाकर यू पी सनातन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया, इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु महानुभावो द्वारा संजीव दीक्षित की सादगी जन सहयोगी अच्छाइयों का बखान कर सम्मानित किए जाने पर बधाई दी, आपको बताते चलें समारोह का शुभारंभ श्री गणेश वंदना आरती के साथ हुआ, समारोह के दौरान हजारों की संख्या में भक्तों ने भंडारा महाप्रसाद ग्रहण किया इस दौरान मुख्य रूप से मनोज बाजपेई विशाल शुक्ला बऊवन ठाकुर संतोष गुप्ता आदर्श शुक्ला ननकू गुप्ता अतुल यादव संजय तिवारी रमन गुप्ता नितिन अभिषेक गुप्ता आदि बड़ी संख्या मे कमेटी के लोग मौजूद रहे |
|