सनातनी शस्त्र पूजन आगामी 20 अक्टूबर को बर्रा में मनाया जाएगा।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सनातन सेवा सत्संग की बैठक मकरावर्ट गंज स्थित के डी पैलेस में प्रोफेसर इंद्र मोहन रोहतगी की अध्यक्षता विजय पंडित , डॉ उमेश पालीवाल अनिल गुप्ता चार्ली के सानिध्य में संपन्न हुई बैठक का शुभारंभ बलराम नरूला, राजीव खंडेलवाल, टीकम चन्द सेठिया,संजय सिंह भदोरिया, बृजेश शर्मा,अभय शंकर दुबे ने संयुक्त रूप से ईश वंदना दीप प्रज्वलन के साथ किया । बैठक का संचालन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने किया। सभा को संबोधित करते हुए संस्थापक /राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्र ने कहा की 27 सितंबर को क्विक 5 फैमिली के संयुक्त तत्वावधान में भगवती गेस्ट हाउस बर्रा 6 में बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा उन्होंने आगे बताया कि सनातन धर्म में शास्त्र के साथ शस्त्रों का भी बड़ा महत्व और हमारे सभी आराध्य देवी देवता अस्त्र शस्त्र रखते हैं उन्होंने आवाहन किया कि प्रत्येक हिंदू परिवारों में दशहरा के दिन शस्त्रों का पूजन होना चाहिए प्रतिवर्ष की भांति कमलेश बाजपेई एवं गोपाल द्विवेदी के संयोजकत्व में 20 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे महाकालेश्वर मंदिर बर्रा पांच में वैदिक आचार्यों के द्वारा शस्त्र पूजन संपन्न होगा। उपसचिव राजेश दीक्षित कक्का ने बताया की संस्था का 15 वां स्थापना दिवस दीपावली मिलन समारोह 15 नवंबर को लक्ष्मी नारायण मंदिर परम पुरवा में मनाया जाएगा जिसके लिए संयोजक चंद्र प्रकाश पांडे एवं सहसंयोजक सुखदेव शुक्ला मनोनीत किए गए। क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह भदोरिया ने अपने संबोधन में कहा कि सनातनी त्योहार हमारे ऋषियों मुनियों की समृद्ध साली दूरदर्शी सोच के कारण ही सनातन धर्मावलंबी गौरवान्वित रहते हैं संस्था नई पीढ़ी को संस्कारित करने के लिए अन्य संस्थाओं के साथ मिलजुल कर विभिन्न आयोजन करती रहती है जिसके लिए बधाई की पात्र है। सनातन की विभूतियां के संचालक ऋषि शुक्ला, कैप्टन अनिल चतुर्वेदी, यमुना प्रसाद पांडे, ज्योति मिश्रा ने बताया कि महापुरुषों के कृतित्व के विषय में विभिन्न विद्यालयों में परीक्षाएं आयोजित की जा रही है । अध्यक्षईय उद्बोधन में प्रोफेसर इंद्र मोहन रोहतगी ने कहा कि सनातन धर्म में जड़ चेतन समेत संपूर्ण मानवता को जोड़ने हेतु काम किया गया है इसीलिए सनातन सदा से था, है और आगे भी रहेगा संस्था के आगामी कार्यक्रमों में सभी सदस्यों से बढ़कर चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की आये हुए अतिथियों के प्रति आभार गुलशन धूपर ने व्यक्त करते हुए सभी से स्वल्पाहार के लिए प्रार्थना की।बैठक में प्रमुख रूप से अजय कुमार मिश्रा, अतुल अवस्थी इंद्र नारायण तिवारी उपेंद्र मिश्रा सत्य प्रकाश त्रिपाठी आशीष दीक्षित निमिष त्रिपाठी राघव शुक्ला राजीव भट्ट संजीव मिश्रा सत्येंद्र यादव शैलेश दुबे विक्रम सिंह बघेल, राधा कृष्ण त्रिपाठी,पंगु यादव सी बी त्रिपाठी आदि रहे |
|