होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव का हुआ आयोजन
 
जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव का हुआ आयोजन
Updated: 9/22/2026 10:37:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव का हुआ आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार मिलेट्स रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन कैलाश भवन, सभागार चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी रहे। मेले में कृषि बीज,कृषि रक्षा, मृदा परीक्षण, उद्यान, एफ०पी०ओ०, जैविक खेती आदि पब्लिक व प्राइवेट सेक्टर के स्टाल लगाये गये। गोष्ठीं में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये कृषकों ने तकनीकी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता है कि किसानों, युवाओं, मातृ शक्ति एवं गरीबों की प्रगति हो। इसके लिये उनके प्रयासों का परिणाम है कि श्रीअन्न मिलेट्स को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली जिस कारण हमनें 90 हजार टन का निर्यात किया गया है। भविष्य में श्रीअन्न मिलेट्स की माँग बढ़ेगी इसलिये किसानों को इस उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता है, जिससे किसानों को अपनी फसल का अच्छा मूल्य प्राप्त हो सके। शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में बीमॉरिया कम होती है जिसका प्रमुख कारण मिलेट्स का प्रयोग है। उन्होनें किसानों से अधिक से अधिक मिलेट्स फसलों का उत्पादन पर जोर देते हुये कहा कि भारत की समृद्धि में अपना सहयोग दे ताकि 20417 तक भारत विकसित राष्ट्र बन सके।उन्होनें मिलेट्स की फसलों की महत्ता और पोषण के सम्बन्ध में बताते हुये कहा कि हेल्थ सोल्ड कम फार्म नॉट फ्रॉम फार्मेसी, मिलेट्स की फसलों से हम पोषणयुक्त भोजन प्राप्त कर सकते है जिससे बीमारियों न हो। इसके लिये किसानों को पोषण से भरपूर फसलों यथा ज्वार, बाजरा, रागी आदि का उत्पादन करना चाहिये। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि  जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जनपद के किसान जो फसल उगा रहे है उसका उत्पादन अधिक हो तथा किसानों को अधिक मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होनें मिलेट्स फसलों के तीन स्तर के बारे अवगत कराते हुये कहा कि इसका पहला स्तर है किसान जो कम लागत लगाकर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकता है तथा मिलेट्स उत्पाद की मॉग अधिक होने के कारण अधिक लाभ प्राप्त कर सकता है। दूसरा स्तर है पोषण, मिलेट्स फसलों में अत्याधिक पोषण होता है जिससे मानव स्वास्थ्य ठीक रहता है तथा कम से कम बीमारियों होती है एवं तीसरा स्तर है व्यापार, मिलेट्स फसलों के प्रसंस्करण एवं उचित मार्केटिंग से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। किसानों को मिलेट्स फसलों के सम्बन्ध में जो भी सहायता प्राप्त करनी हो, उसकी हरसम्भव मदद की जायेगी। धर्मेन्द्र कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक, कानपुर मण्डल, कानपुर ने कृषकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि भविष्य में खेती उन्नत कृषि यंत्रों के माध्यम से की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को प्रयास करना चाहिये जैविक रसायनों का प्रयोग करें ताकि आम जनमानस को गुणवत्तायुक्त एवं पोषणयुक्त भोजन प्राप्त हो सके। मेला में डा० आर०एस० वर्मा, उप कृषि निदेशक ने विभिन्न क्षेत्रों से आये कृषकों को सम्बोधित करते हुये कृषि विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। गोष्ठी में चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के वैज्ञानिक डा० अखिलेश मिश्रा, डा० रामजी गुप्ता, डा० सीमा सोनकर, डा० वी०के० त्रिपाठी, डा० साधना बैश एवं डा० विनोद प्रकाश ,डा० आर०एस० वर्मा, उप कृषि निदेशक तथा कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नवागत एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने संभाला कार्यभार
कर्मचारियों की मांगों को लेकर भामस करेगा प्रदेशव्यापी आंदोलन : अनिल उपाध्याय
उद्यमिता और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध भारत : कश्मीरी लाल
सनातनी शस्त्र पूजन आगामी 20 अक्टूबर को बर्रा में मनाया जाएगा।
अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) द्वारा बिल्हौर में घटनास्थल का निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :