अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) द्वारा बिल्हौर में घटनास्थल का निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | थाना बिल्हौर क्षेत्रान्तर्गत मकनपुर रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। मृतक की पहचान राजकिशोर उर्फ राजू, निवासी देवहा गांव, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। मौके से मृतक की साइकिल तथा शव के पास से सिर भी बरामद हुआ ।पंचायतनामा की कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताड़ा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली गई तथा घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा किए जा रहे साक्ष्य संकलन का जायजा लिया गया। घटना के शीघ्र खुलासा हेतु पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया एवं सभी पहलुओं की गहनता से जांच एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
|