उद्यमिता और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध भारत : कश्मीरी लाल
-विवि के दीन दयाल सभागार में हुआ युवा संवाद का आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। स्वदेशी जागरण मंच एवं सीएसजेएमआईएफ के तत्वावधान में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के दीनदयाल सभागार में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन युवा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक एवं अखिल भारतीय संगठक, स्वदेशी जागरण मंच के कश्मीरी लाल ने कहा कि स्वदेशी और स्वावलंबन को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए युवाओं का आह्वान किया कि वे “Earn While You Learn” की भावना के साथ आगे बढ़ें और जीवन का लक्ष्य “Be a Job Provider” बनाना रखें। रोजगार मांगने के साथ-साथ रोजगार देने की क्षमता विकसित करना ही आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने युवाओं को सफल उद्यमियों को अपना आदर्श बनाने की प्रेरणा दी। युवाओं को केवल विज्ञापन जगत की लोकप्रिय हस्तियों को रोल मॉडल बनाने के बजाय ऐसे उद्यमियों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने अपने उद्योग खड़े किए और रोजगार के अवसर पैदा किए। उन्होंने कहा कि इसी सोच से नया और समृद्ध भारत बनाने की दिशा मजबूत होगी। विशिष्ट अतिथि भवानी भीख तिवारी ने संघ के शताब्दी वर्ष के संदर्भ में ‘पांच परिवर्तन’ और ‘स्व’ के बोध के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “साधारण नहीं, उदाहरण बनना है। स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख प्रवीण मिश्र ने कहा कि युवाओं के बीच उद्यमिता और स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा देने के लिए ऐसे सम्मेलन अत्यंत आवश्यक हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन प्रो. विशाल अवस्थी ने युवा प्रोत्साहन और उद्यमिता से जुड़े कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में सफल स्टार्टअप एवं उद्यम स्थापित करने वाले 25 उद्यमियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीएसजेएमआईएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ दिव्यांश शुक्ला, प्रान्त सह समन्वयक उपेंद्र त्रिपाठी, प्रांत सांस्कृतिक विभाग प्रमुख रश्मि सविता, विभाग संयोजक अमरदीप मिश्रा, कन्नौज युवा प्रमुख नितेश कुमार, संघर्षवाहिनी प्रमुख रमेश यादव, महानगर समन्वयक सीए सिद्धार्थ अग्रवाल, सह समन्वयक अक्षय मिश्रा, शोभित मिश्रा, उत्तर जिला संयोजक अमोल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।