नवागत एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने संभाला कार्यभार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर। नवागत अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का जायजा लिया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यों की जानकारी ली।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ ही शहर से जुड़े विभिन्न विषयों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।
सौरभ सिंह 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। प्रशासनिक सेवा में उनकी पहली तैनाती उप जिलाधिकारी देवरिया के पद पर हुई। करीब साढ़े तीन वर्ष देवरिया में सेवा देने के बाद वह शाहजहांपुर और लखनऊ सदर में उप जिलाधिकारी रहे। वर्ष 2025 में उन्हें मथुरा में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनाती मिली। इसके बाद शासन ने उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, कानपुर नगर के पद पर तैनात किया है।