बुढ़वा मंगल के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त ने पनकी पंचमुखी हनुमान मंदिर का किया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।बुढ़वा मंगल के आयोजन के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल द्वारा पनकी पंचमुखी हनुमान मंदिर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गर्भगृह में श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित दर्शन तथा प्रवेश-निकास व्यवस्था का विशेष रूप से जायजा लिया गया निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन, प्रवेश एवं निकास मार्ग, रूट, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन एवं सीसीटीवी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अधिक भीड़ की स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु बैरिकेडिंग, बैरियर एवं आवश्यक डायवर्जन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सीसामऊ श्री आनंद कुमार ओझा, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री संजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक पनकी एवं पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
|