होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  बुढ़वा मंगल पर संकटमोचन मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़,जगह-जगह भंडारे व कीर्तन
 
बुढ़वा मंगल पर संकटमोचन मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़,जगह-जगह भंडारे व कीर्तन
Updated: 9/23/2026 5:08:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

बुढ़वा मंगल पर संकटमोचन मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़,जगह-जगह भंडारे व कीर्तन
‎-कन्नौज जिले में धूमधाम से मनाई गया बुढ़वा मंगल का पर्व,मंदिरों में चला हवन पूजन का दौर
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा 
‎हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।बुढ़वा मंगल का पावन पर्व मंगलवार को जिले में आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया।बताते चलें कि मंगलवार को बुढ़वा मंगल का पर्व होने के कारण जिले भर के हनुमान मंदिरों में पर्व को मनाए जाने की तैयारियां जोर शोर से की गई थीं।कन्नौज शहर के रेलवे रोड सहित कई हनुमान मंदिरों, बालाजी धाम सहित गुरसहायगंज, छिबरामऊ, तिर्वा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व को आस्था और भक्ति के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया।तिर्वा नगर में ठठिया मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर, सखौली स्थित हनुमान मंदिर, खैरनगर तिर्वा मार्ग स्थित सिद्धपीठ मां काली मंदिर स्थित हनुमान मंदिर, तिर्वागंज सर्राफा बाजार स्थित मठिया वाले हनुमान मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में पर्व को लेकर सुबह से ही साफ सफाई का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड ने हवन पूजन के साथ पूजा अर्चना भी की।संकटमोचन को लड्डुओं से लेकर पुआ सहित अन्य कई प्रकार के भोग लगाकर मनाया गया।तिर्वा ठठिया मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर,तिर्वा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज मोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर सहित तिर्वा नगर में जगह जगह बाबा के भक्तों ने भंडारे का आयोजन भी किया।हनुमान जी के साथ बालाजी का भोग और पूजन अर्चन के बाद प्रारंभ हुए भंडारे में जगह जगह उमड़ी हजारों की संख्या में भक्तों ने बाबा के भोग का प्रसाद ग्रहण किया।भजनों और आस्था से भरे गीत संगीत के बीच संकटमोचन के बुढ़वा मंगल के पावन पर्व को भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया। पूजा अर्चना करते हुए भक्त अपनी आस्था को साफ दर्शा रहे थे। इस दौरान भक्तों ने मंदिरों में बाबा के दरबार और उनके समक्ष माथा टेक कर सुख संवृद्धि और मन्नतें भी मांगी।खैरनगर मार्ग स्थित मां काली मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आरती के साथ बाबा के भजनों का आनंद भी भक्तों ने लिया।तिर्वाखास स्थित बाबा पंचमुखी सन्मार्ग संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी उमड़ी भीड़ ने संकटमोचन की आराधना के साथ ही आयोजित भंडारे का स्वाद चखा और इसके बाद देर सायं आयोजित कीर्तन का आनंद भी लिया।तिर्वागंज स्थित रामलीला मैदान में संकटमोचन को मानने आयोजित जवाबी कब्बाली में भी भारी भीड़ उमड़ी।यहां कई जिलों से पहुंचे कलाकारों ने अपने अपने भजनों से भक्तों को भाव विभोर किया। देर रात तक पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बुढ़वा मंगल पर जयकारों से गूंजे मंदिर,भंडारे में छका प्रसाद
भजन संध्या में जमकर झूमे भक्त
बुढ़वा मंगल पर मंगला-आरती के बाद पट खुले, रात से कतारें लगीं
गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजे पंडाल
राहू माता मंदिर में 12वें गणेश महोत्सव का हुआ शुभारंभ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :