होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  बुढ़वा मंगल पर जयकारों से गूंजे मंदिर,भंडारे में छका प्रसाद
 
बुढ़वा मंगल पर जयकारों से गूंजे मंदिर,भंडारे में छका प्रसाद
Updated: 9/23/2026 5:13:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

बुढ़वा मंगल पर जयकारों से गूंजे मंदिर,भंडारे में छका प्रसाद
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज।बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंगलवार को नगर के सभी हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।भक्तों ने रामभक्त हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिरों में रामचरितमानस,सुंदरकांड पाठ, संकीर्तन और हवन का आयोजन हुआ।जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।तिर्वा क्रासिंग स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में श्री बालाजी महाराज आदर्श सेवा समिति के तत्वावधान में सुबह से देर शाम तक धार्मिक कार्यक्रम हुए। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ में भाग लिया।सुबह और शाम हनुमान जी की विशेष आरती हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।आचार्य पंडित प्रदीप दीक्षित ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया। संगीतमय सुंदरकांड के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दिनभर भंडारा चलता रहा और देर रात तक भक्तों को पुआ-बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर विष्णु कुमार शुक्ला,रामू शुक्ला,पवन दुबे,हिमांशु शुक्ला, कमलेश दुबे,सोनू दुबे,अभिषेक दुबे, प्रिंस श्रीवास्तव,सुधांशु द्विवेदी, कैलाश कटियार,आदित्य दुबे,मोहित दुबे, शिवम,शशिकांत शुक्ला समेत कई भक्त मौजूद रहे।सरायमीरा रेलवे रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रीराम दरबार को विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।सुबह से शाम तक भक्ति गीत गूंजते रहे।हनुमान जी का रुद्राभिषेक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। शाम को यज्ञ में आहुतियां देकर समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। आचार्य पंडित पवन शुक्ला ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया।इस मौके पर विनय पांडेय, राहुल गुप्ता,अनिल गुप्ता, मुकुट बिहार,भोला ठाकुर,संजय श्रीवास्तव,अनुराग मिश्रा और सौरभ कटियार मौजूद रहे।अकबरपुर सराय घाघ स्थित बाबा मनकामेश्वर मंदिर में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ हुआ और देर रात तक श्रद्धालुओं को पुआ-बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।इस दौरान आमोद दुबे,आशीष शुक्ला,दीपक श्रीवास्तव,छोटे लाल श्रीवास्तव, प्रदीप तिवारी,मन्नू दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।बाबा कुआं स्थित हनुमान मंदिर में भी हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।ग्वाल मैदान स्थित श्री लक्ष्मी नारायण ठाकुरद्वारा में हनुमान जी का पूजन-अर्चन कर भंडारे का आयोजन किया गया।इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।तलैया चौकी स्थित हनुमान मंदिर में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की।मकंदनगर स्थित कुशवाहा धर्मशाला के निकट हनुमान मंदिर में सुबह से धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा।यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं और दिनभर पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया।मानपुर बाईपास तिराहा स्थित ब्रह्मदेव पैलेस में भी बुढ़वा मंगल के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया।सुबह और शाम हनुमान जी की विशेष आरती हुई,जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।इस दौरान विपुल दुबे,वीरसिंह भदौरिया,दीपक यादव,मोनू सविता,अंशुल दुबे,अरविंद पाल समेत अन्य मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बुढ़वा मंगल पर संकटमोचन मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़,जगह-जगह भंडारे व कीर्तन
भजन संध्या में जमकर झूमे भक्त
बुढ़वा मंगल पर मंगला-आरती के बाद पट खुले, रात से कतारें लगीं
गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजे पंडाल
राहू माता मंदिर में 12वें गणेश महोत्सव का हुआ शुभारंभ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :