राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पर छात्र-छात्राओं संग शिक्षकों में दिखा उत्साह
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर में वन्दे मातरम् सामूहिक गायन महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा राष्ट्र गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'वन्दे मातरम् सामूहिक गायन महोत्सव - कार्यक्रम नमामि भारतम्' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को 11 बजे विद्यालय के शैक्षिक परिसर में संपन्न हुआ।इसका विषय "एक समय, एक लय, एक स्वर वन्दे मातरम्" था। विद्यालय की प्रधानाचार्या विजय श्री ने बताया कि भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रान्त के आह्वान पर सभी आचार्य, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक एक साथ वन्दे मातरम् का गायन कर राष्ट्र भक्ति का परिचय दे रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देश प्रेम, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्र गीत के सम्मान की भावना को जागृत करना है।
|