बरसते पानी में हुआ गणपति विसर्जन
- अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों के साथ विदाई
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर पूरे शहर में आज भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। सुबह से बारिश ने सभी गणपति पंडालों को सराबोर कर दिया। 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के अंतिम दिन घरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित गणपति बाप्पा को भक्तों ने हवन आदि कर नम आंखों और भारी मन से विदाई दे रहे हैं।बारिश में विसर्जन यात्राओं में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कहीं-कहीं तो सभी इसे बप्पा का प्रसाद समझ पूरे जोश से भीगते हुए "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों से गूंज लगाते रहे। लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाल रहे हैं। घरों में स्थापित छोटी प्रतिमाओं से लेकर बड़े पंडालों की विशाल प्रतिमाओं तक, सभी को पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ जलाशयों में विसर्जित कर भगवान से सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद मांगा जा रहा है।