चलो गांव की ओर: विद्यालय में स्वास्थ्य कैंप, बच्चों को किया जागरूक
-मामला कन्नौज जिले के तिर्वा(उमर्दा) ब्लॉक के टूसावरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा आयोजित किए गए स्वास्थ्य कैंप में बच्चों को बीमारियों के प्रति जागरूकता का
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।"चलो गांव की ओर,, का नारा देकर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के निर्देशन में कॉलेज के चिकित्सकों ने तिर्वा(उमर्दा) ब्लॉक के टूसावरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। कैंप में प्राचार्य और कॉलेज के चिकित्सकों ने विद्यालय के बच्चों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीके और जागरूकता पर जोर दिया।बताते चलें कि तिर्वा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा.पुष्पेंद्र सिंह सोमवार को अपने गांवों चलो अभियान के तहत सीएमएस दिलीप सिंह,मुख्य चिकित्साधिकारी,मेडिकल कॉलेज की चिकित्सकीय टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय टूसावरी पहुंचे।यहां आयोजित किए गए चिकित्सकीय कैंप में मौजूद विद्यालय के बच्चों और विद्यालय स्टॉफ के सदस्यों को कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य चिकित्सकों ने बदलते मौसम में बीमारियों के प्रति जागरूक किया।इसके अलावा बीमारियों से बचाव के अलावा साफ सफाई पर पर भी ध्यान देने की बात कही।इस दौरान मौजूद ग्रामीणों को भी मेडिकल टीम द्वारा अभियान के तहत जागरूक किया गया।प्राचार्य ने स्वाइन फ्लू (एच 1 एन 1) के लक्षणों, बचाव और उपचार के बारे में भी अपनी बात रखी।खांसी,जुकाम, तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत, होने पर तुरंत डाक्टरों को दिखाने की भी सलाह मेडिकल टीम द्वारा दी गई।बताते चलें कि आयोजित कैंप के दौरान कुछ ग्रामीणों की जांचे भी मुफ्त में की गईं।जरूरी सलाह के साथ दवाओं का भी वितरण किया गया।इस दौरान मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों के अलावा पीजी रेजिडेंट्स और इंटर्न मेडिकल छात्र मौजूद रहे।