होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  डीएम ने एएचएम एवं डफरिन तथा यूएचएम जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
 
डीएम ने एएचएम एवं डफरिन तथा यूएचएम जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
Updated: 9/29/2026 8:34:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

डीएम ने एएचएम एवं डफरिन तथा यूएचएम जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण 
- मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने एएचएम एवं डफरिन जिला महिला अस्पताल तथा यूएचएम जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा मरीजों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डफरिन चिकित्सालय में इमरजेंसी एवं ट्रायेज, प्रसूति वार्ड, मिडवाइफरी लेड केयर यूनिट (MLCU), पीपीसी वार्ड, एसएनसीयू वार्ड, स्तनपान प्रबंधन इकाई (LMU), फार्मेसी/औषधि केंद्र तथा ओपीडी में योग कक्ष, एनीमिया प्रबंधन इकाई एवं मॉडल टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।इसके पश्चात जिलाधिकारी ने यूएचएम जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ओपीडी, ब्लड बैंक, डेंगू वार्ड सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों एवं मशीनों की स्थिति की जानकारी ली तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी आवश्यक मशीनें सुचारु रूप से संचालित रहें। किसी भी उपकरण के खराब होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत अथवा आवश्यक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य यह देखना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित मानकों, शासन के निर्देशों एवं निर्धारित स्वास्थ्य पैरामीटर्स के अनुरूप मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। निरीक्षण के दौरान यदि किसी स्तर पर कोई कमी या गैप सामने आता है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में प्रतिदिन कार्य करने वाले चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति से बेहतर तरीके से परिचित होते हैं। इसलिए उनकी ओर से बताए जाने वाले सुधार संबंधी बिंदुओं को भी गंभीरता से लिया जाएगा। डीएम ने दोनों अस्पतालों के अधीक्षकों को निर्देशित किया कि अस्पताल में जिन व्यवस्थाओं में सुधार अथवा अतिरिक्त कार्य की आवश्यकता है, उनकी विस्तृत सूची तैयार कर जिला स्वास्थ्य समिति (DHS) की बैठक में प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक कार्यवाही कराते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी  अभिनव जे. जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि दत्त नेमी, अधीक्षिका डफरिन चिकित्सालय डॉ. रुचि जैन सहित संबंधित चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जटिल बाल सर्जरी पर उत्कृष्ट सर्जिकल वीडियो प्रस्तुति के लिए डॉ. ऋतु गुप्ता को गोल्ड मेडल
सेहत की समृद्धि के लिए लगाया गया हेल्थ कैंप
तेजी से बढ़ रहे ओरल कैंसर, यूपी में सबसे ज्यादा पाये जा रहे है मरीज
बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी की नई शुरुआत
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :