होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  जटिल बाल सर्जरी पर उत्कृष्ट सर्जिकल वीडियो प्रस्तुति के लिए डॉ. ऋतु गुप्ता को गोल्ड मेडल
 
जटिल बाल सर्जरी पर उत्कृष्ट सर्जिकल वीडियो प्रस्तुति के लिए डॉ. ऋतु गुप्ता को गोल्ड मेडल
Updated: 9/29/2026 10:12:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जटिल बाल सर्जरी पर उत्कृष्ट सर्जिकल वीडियो प्रस्तुति के लिए डॉ. ऋतु गुप्ता को गोल्ड मेडल
-UPAOICON-2026 में राइनोलॉजी में नेविगेशन पर दिया आमंत्रित व्याख्यान, विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों की भी की अध्यक्षता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई/इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व एवं नाक, कान एवं गला रोग (ईएनटी) विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान के मार्गदर्शन में विभाग की प्रो. (डॉ.) ऋतु गुप्ता ने चिकित्सा एवं शैक्षणिक क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ ओटोराइनोलैरिंजोलॉजिस्ट्स (UPAOI) के राज्य स्तरीय सम्मेलन UPAOICON-2026 में प्रो. (डॉ.) ऋतु गुप्ता को आमंत्रित वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने सम्मेलन में “राइनोलॉजी में नेविगेशन” विषय पर आमंत्रित व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपने व्याख्यान में उन्होंने राइनोलॉजी के क्षेत्र में आधुनिक सर्जिकल तकनीकों तथा नेविगेशन तकनीक के उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी साझा की। उनके व्याख्यान को सम्मेलन में उपस्थित विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों द्वारा सराहा गया।
इसके साथ ही प्रो. (डॉ.) ऋतु गुप्ता ने सम्मेलन के विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों की अध्यक्षता भी की।
जटिल बाल रोगी की सर्जरी पर प्रस्तुति को मिला गोल्ड मेडल
सम्मेलन में प्रो. (डॉ.) ऋतु गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ सर्जिकल वीडियो प्रस्तुति के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लगभग 10 वर्षीय बाल रोगी के एक जटिल मामले के सफल सर्जिकल उपचार पर आधारित उनकी वीडियो प्रस्तुति के लिए प्रदान किया गया।
प्रस्तुत मामले में बच्चे में मौजूद एक जटिल मास का विस्तार आंखों एवं मस्तिष्क से संबंधित महत्वपूर्ण संरचनाओं तक हो गया था। ऐसे संवेदनशील एवं जटिल मामले में महत्वपूर्ण शारीरिक संरचनाओं को सुरक्षित रखते हुए सर्जरी करना चिकित्सकीय दृष्टि से अत्यंत चुनौतीपूर्ण था।
प्रो. (डॉ.) ऋतु गुप्ता ने अत्याधुनिक एंडोस्कोपिक सर्जिकल तकनीकों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय प्रबंधन के माध्यम से इस जटिल मामले का सफलतापूर्वक उपचार किया। उपचार के पश्चात बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति संतोषजनक रही तथा फॉलोअप भी अच्छा बताया गया है।
सर्जरी की प्रक्रिया, चिकित्सकीय चुनौतियों एवं सफल परिणामों को दर्शाने वाली उनकी वीडियो प्रस्तुति को सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ सर्जिकल वीडियो के रूप में चयनित किया गया, जिसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
राइनोलॉजी एवं स्कल बेस सर्जरी में विशेष योगदान
प्रो. (डॉ.) ऋतु गुप्ता राइनोलॉजी, एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी एवं एंडोस्कोपिक स्कल बेस सर्जरी के क्षेत्र में विशेष कार्य कर रही हैं। UPAOICON-2026 में आमंत्रित व्याख्यान, विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों की अध्यक्षता तथा जटिल बाल रोगी की सर्जरी पर आधारित सर्वश्रेष्ठ सर्जिकल वीडियो प्रस्तुति के लिए गोल्ड मेडल प्राप्त करना उनकी चिकित्सकीय एवं शैक्षणिक उपलब्धियों में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उनकी इस उपलब्धि से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के चिकित्सा, सर्जिकल एवं शैक्षणिक क्षेत्र को भी गौरव प्राप्त हुआ है।
इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह सहित विश्वविद्यालय के चिकित्सकों, अधिकारियों एवं स्टाफ ने प्रो. (डॉ.) ऋतु गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीएम ने एएचएम एवं डफरिन तथा यूएचएम जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
सेहत की समृद्धि के लिए लगाया गया हेल्थ कैंप
तेजी से बढ़ रहे ओरल कैंसर, यूपी में सबसे ज्यादा पाये जा रहे है मरीज
बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी की नई शुरुआत
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :