होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सेवा संकल्प अभियान के तहत जे.के. सीमेंट फैक्ट्री में स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रमिक पंजीयन शिविर आयोजित
 
सेवा संकल्प अभियान के तहत जे.के. सीमेंट फैक्ट्री में स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रमिक पंजीयन शिविर आयोजित
Updated: 9/29/2026 8:46:00 PM By Reporter-

सेवा संकल्प अभियान के तहत जे.के. सीमेंट फैक्ट्री में स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रमिक पंजीयन शिविर आयोजित
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाओं तथा विभागीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके कार्यस्थल पर ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम विभाग, हमीरपुर द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जे.के. सीमेंट फैक्ट्री, इंगोहटा, सुमेरपुर में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण, श्रमिक पंजीयन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही नए श्रमिकों के पंजीयन तथा पूर्व से पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण की कार्रवाई भी की गई।
स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा श्रमिकों का रक्तचाप, रक्त शर्करा, वजन एवं बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के आधार पर श्रमिकों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य परामर्श देने के साथ आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। चिकित्सकों द्वारा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा एवं कमजोरी जैसी समस्याओं से बचाव के लिए संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल, नियमित व्यायाम तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कार्यस्थल पर हेलमेट, सुरक्षा जूते, दस्ताने आदि सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी दामोदर प्रसाद अग्रहरि ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य श्रमिकों एवं उनके परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाओं तथा विभागीय योजनाओं का लाभ सीधे कार्यस्थल पर पहुंचाना है, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने पात्र श्रमिकों से विभागीय योजनाओं से जुड़ने तथा समय से पंजीयन एवं नवीनीकरण कराने की अपील की।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजयपाल सोनकर ने श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर आवश्यक सावधानियां अपनाकर दुर्घटनाओं एवं व्यावसायिक बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। उन्होंने प्रतिष्ठान प्रबंधन से भी सुरक्षा प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की।
शिविर में श्रम विभाग से प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी दामोदर प्रसाद अग्रहरि, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजयपाल सोनकर, सहायक लेखाकार विवेक मिश्रा, कम्प्यूटर ऑपरेटर सैयद मोहम्मद उबैदुल्ला एवं सूरजभान, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. हर्ष रंजन, महेंद्र कुमार,  प्रवीण कुमार एवं श्रीमती संध्या देवी तथा जे.के. सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। प्रतिष्ठान के अधिकारियों एवं श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण, पंजीयन, नवीनीकरण एवं हितलाभ वितरण की इस संयुक्त पहल को श्रमिक हित में उपयोगी बताया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पोषण आहार जागरूकता कैंप का सफल आयोजन
परीक्षाएं पास कर दारोगा बने मोहित वर्मा,सभासद प्रतिनिधि ने किया सम्मानित
डीएम ने अतिवृष्टि एवं बिरमा नदी से प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
“सजग बालिका, सुरक्षित भविष्य" पोक्सो जागरूकता कार्यक्रम के चौथे दिन छात्राओं को किया जागरूक
1 अक्टूबर को ग्रीन पार्क में लगेगा रक्तदान शिविर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :