पोषण आहार जागरूकता कैंप का सफल आयोजन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा,हमीरपुर l ग्राम पंचायत कम्हरिया में ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान के तत्वावधान में पोषण आहार जागरूकता कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप में आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं व बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के जिला समन्वयक सुशील कुमार ने पोषण आहार से होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों को तंदुरुस्त रखने के लिए आहार में पोषण का होना बेहद जरूरी है।
वहीं,फील्ड ऑफिसर पंकज कुमार ने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन-कल्याणकारी कार्यों और मजदूर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। जन साथी रजिया बानो ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए पात्र लोगों से उनका लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में ग्रामीण महिलाओं की मौजूदगी रही।