परीक्षाएं पास कर दारोगा बने मोहित वर्मा,सभासद प्रतिनिधि ने किया सम्मानित
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास की मिसाल पेश करते हुए मोहित वर्मा ने वर्ष 2024 से 2026 के बीच करीब 15 प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। इनमें रेलवे एनटीपीसी, सीआरपीएफ एचसी मिनिस्ट्रियल, एसएससी सीजीएल 2024 (प्री), दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस कांस्टेबल तथा यूपी एसआई समेत विभिन्न महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं। यूपी एसआई परीक्षा में सफलता हासिल कर दारोगा बनने पर सभासद प्रतिनिधि जसवंत सिंह निषाद मोहित वर्मा के आवास पहुंचे। उन्होंने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया, मुंह मीठा कराया तथा संविधान की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही दारोगा बनने पर उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।जसवंत सिंह निषाद ने कहा कि मोहित वर्मा ने वर्ष 2024 से 2026 के बीच करीब 15 प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। उनकी यह उपलब्धि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने मोहित वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह दारोगा के रूप में ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।