होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  डॉ.अनिल रंगा ने ग्रहण किया टीसीएल के सीएमडी का पदभार
 
डॉ.अनिल रंगा ने ग्रहण किया टीसीएल के सीएमडी का पदभार
Updated: 10/1/2026 7:21:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

डॉ. अनिल रंगा ने ग्रहण किया टीसीएल के सीएमडी का पदभार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | ओईएफ फूलबाग कानपुर के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. अनिल रंगा ने रक्षा उत्पादन इकाई के डीपीएसयू ट्रूप  कंफर्ट्स लिमिटेड जीटी रोड कानपुर में गुरुवार 1 अक्टूबर को चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले पूर्व संध्या पर बुधवार को किला मजदूर यूनियन की ओर से ओईएफ के एचआरडी हॉल में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में यूनियन एवं फेडरेशन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा सदस्यों ने डॉ. रंगा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में किला मजदूर यूनियन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक डॉ. अनिल रंगा का बड़ी माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई एवं अन्य पदाधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। ओईएफ के जीएम वीरेंद्र सिंह एवं के.एस. चरक का भी बुके भेंट कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष एच.एन. तिवारी ने शॉल ओढ़ाकर डॉ. अनिल रंगा का सम्मान किया। वहीं किला मजदूर यूनियन की ओर से उन्हें स्मृति स्वरूप भगवान गणेश की प्रतिमा एवं उनका स्वयं का चित्र भेंट किया गया। वक्ताओं ने डॉ. अनिल रंगा के कार्यकाल एवं उपलब्धियों को सराहा समारोह को संबोधित करते हुए किला मजदूर यूनियन के संयुक्त मंत्री बृजेश तिवारी तथा राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष एच.एन. तिवारी ने मुख्य महाप्रबंधक डॉ. अनिल रंगा के ओईएफ फूलबाग में कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उनकी सराहना की।वक्ताओं ने कहा कि डॉ. रंगा के कार्यकाल में उत्पादन एवं कार्यप्रणाली में सुधार, कार्यों को गति देने, कर्मचारियों के साथ बेहतर संवाद एवं समन्वय तथा सकारात्मक औद्योगिक संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल की अनेक उपलब्धियां कर्मचारियों एवं संस्थान के लिए स्मरणीय रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई ने किया। अपने संबोधन में श्री बाजपेई ने यूनियन एवं फेडरेशन की ओर से 27 सितंबर को रहे डॉ. अनिल रंगा के जन्मदिन पर भी उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। महामंत्री समीर बाजपेई ने डॉ.अनिल रंगा के व्यक्तित्व को महान बताया और कहा कि 57 वर्ष की आयु होने पर उनकी अच्छी फिटनेस सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। समीर बाजपेई ने कहा कि डॉ. अनिल रंगा का टीसीएल का सीएमडी बनना ओईएफ फूलबाग के लिए गौरव का विषय है। समारोह में ओईएफ किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई, नीरज सिंह, पुनीत सिन्हा, राजीव कुमार, सतीश कुमार, बृजेश तिवारी, नरेश तिवारी, रोहित तिवारी, अनिल कुमार पाल, दुर्गानंदन पटेल, सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
रिफॉर्म उत्सव से जन-जन तक पहुंचेंगे जलागम विकास एवं संरक्षण कार्य
रक्तदान महादान: एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचाने में बन सकता है सहायक : जिलाधिकारी
दलालों पर बड़ा शिकंजाः सुरक्षा में 06 होमगार्ड तैनात, अराजक तत्वों का प्रवेश पूरी तरह बंद
आम जनता को सुविघाः आरटीओ कार्यालय में बनेगा चार्जिंग प्वांइट
टेन एक्स यू बना फिजिकल डिसएबिलिटी यूपी टी20 लीग के तीसरे सत्र आधिकारिक किट पार्टनर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :