होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  रक्तदान महादान: एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचाने में बन सकता है सहायक : जिलाधिकारी
 
रक्तदान महादान: एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचाने में बन सकता है सहायक : जिलाधिकारी
Updated: 10/1/2026 7:32:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

रक्तदान महादान: एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचाने में बन सकता है सहायक : जिलाधिकारी
- ग्रीन पार्क में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। रेडक्रॉस सोसायटी एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज ग्रीन पार्क स्टेडियम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।डीएम ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने में सहायक बन सकता है। आकस्मिक परिस्थितियों, गंभीर बीमारी अथवा उपचार के दौरान किसी भी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने स्वस्थ एवं सक्षम लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने बताया कि शिविर में 50 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों, स्वयंसेवकों तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।डीएम ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद की सहायता के साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को भी मजबूत करता है। रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता और सहभागिता बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि गत दिवस आईआईटी कानपुर में भी लगभग 250 यूनिट रक्तदान किया गया।- शिविर में 33 लोगों ने रक्तदान कियाइस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि दत्त नेमी, रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, स्वयंसेवक, क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
रिफॉर्म उत्सव से जन-जन तक पहुंचेंगे जलागम विकास एवं संरक्षण कार्य
दलालों पर बड़ा शिकंजाः सुरक्षा में 06 होमगार्ड तैनात, अराजक तत्वों का प्रवेश पूरी तरह बंद
आम जनता को सुविघाः आरटीओ कार्यालय में बनेगा चार्जिंग प्वांइट
टेन एक्स यू बना फिजिकल डिसएबिलिटी यूपी टी20 लीग के तीसरे सत्र आधिकारिक किट पार्टनर
डॉ.अनिल रंगा ने ग्रहण किया टीसीएल के सीएमडी का पदभार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :