टेन एक्स यू बना फिजिकल डिसएबिलिटी यूपी टी20 लीग के तीसरे सत्र आधिकारिक किट पार्टनर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | देश में विकसित खेल एवं सक्रिय परिधान ब्रांड टेन एक्स यू ने फिजिकल डिसएबिलिटी यूपी टी20 लीग के तीसरे सत्र के लिए आधिकारिक किट पार्टनर के रूप में हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के माध्यम से अलग-अलग क्षमताओं वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और संगठित खेलों से जुड़ने के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों को बल मिलेगा।उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित फिजिकल डिसएबिलिटी यूपी टी20 लीग का आयोजन 28 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक कानपुर स्थित टीएसएच मैदान में किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता की विषयवस्तु ‘टुगेदर फॉर इंक्लूजन’ रखी गई थी।प्रतियोगिता में चार टीमों—नोएडा दिव्यांग किंग्स, लखनऊ दिव्यांग फाल्कन्स, मेरठ दिव्यांग मावेरिक्स और कानपुर दिव्यांग वॉरियर्स—ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेला गया, जबकि 1 अक्टूबर को फाइनल मुकाबले के साथ तीसरे सत्र का समापन हुआ।मीडिया से बातचीत में फिजिकल डिसएबिलिटी यूपी टी20 लीग के अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने लीग की पांच वर्षों की यात्रा और चार टीमों तक इसके विस्तार पर प्रकाश डाला।साझेदारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टेन एक्स यू के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्तिक गुरुमूर्ति ने कहा, “टेन एक्स यू में हमारा मानना है कि खेल का आनंद हर व्यक्ति का अधिकार है। हमारी ‘नेवर स्टॉप प्लेइंग ’ की सोच खेलों में भागीदारी को अधिक सहज, सुलभ और समावेशी बनाने पर आधारित है। फिजिकल डिसएबिलिटी यूपी टी20 लीग इस बात का सशक्त उदाहरण है कि सही अवसर उपलब्ध कराकर खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा करने, अपनी क्षमताओं को निखारने और अपनी पहचान बनाने में सक्षम बनाया जा सकता है। हमें तीसरे सत्र के आधिकारिक किट साझेदार के रूप में इस लीग से जुड़ने और मैदान पर उतरने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करने पर गर्व है। हमारे लिए यह साझेदारी ‘नेवर स्टॉप प्लेइंग ' की सोच को वास्तविक रूप देने का माध्यम है और यह भागीदारी, अवसर तथा समावेशन पर आधारित खेल समुदाय के निर्माण में योगदान देती है।
|